Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

लोहिया बाजार वार्ड नंबर ३८ में आरओ मशीन का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने १४ वित्त आयोग द्वारा लोहिया बाजार वार्ड नंबर ३८ में ठंडे पानी की आरो मशीन का उद्घाटन किया लोहिया बाजार के व्यापारियों द्वारा हर्ष जताया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा इस तरह की मशीनें लगने से आने जाने वाले राहगीरों को एवं लोहिया बाजार के व्यापारियों को शुद्ध पानी मिल सकेगा आगे पालिका अध्यक्ष ने कहा पानी भगवान का दिया गया हम लोगों को वह अनमोल तोहफा है

इसके लिए भगवान का जितना चाहे शुक्र अदा करें कम है हम सभी लोगों का कर्तव्य बनता है पानी की बचत करें ताकि आने वाली जनरेशन को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े लोहिया बाजार के व्यापारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष का फूल मालाओं से एवं पालिका अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाकर धन्यवाद किया गया

इसके बाद पालिका अध्यक्ष नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज पहुंची वहां पर लगाए गए सीसी कैमरा का निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए आने वाले एग्जाम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सीसी कैमरा की मदद से एग्जाम अच्छी तरह से संपन्न कराए और एग्जाम के समय है बच्चे पर नजर रखी जाए की बच्चा किसी तरह की कोई नकल तो नहीं कर रहे है

इसके बाद पालिका अध्यक्ष शिव चैक पर लगाए गए ठंडे पानी की आरो मशीन पर पहुंची और वहां पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए की जैसे सफाई आज यहां की है रोज ऐसे ही रहनी चाहिए पानी की मशीन के पास नगरपालिका की मार्केट है जब दुकानदारों को सूचना मिली पालिका अध्यक्ष आई है वह लोग भी पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद करने के लिए वहां पर पहुंचे

पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाई गई ठंडे पानी की आरो मशीन के लिए पालिकाध्यक्ष का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और वहां पर एक बेंच बनवाने के लिए कहा पालिका अध्यक्ष ने तुरंत संबंधित कर्मचारी को निर्देश दिया कि यहां पर एक बेंच बनवा दी जाए

सभी नगरपालिका के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़े इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद अमित कुमार बॉबी पूनम शर्मा हनी पाल राहत सरफराज बड़े बाबू पूरन चंद लिपिक विजेंद्र सिंह विकास संजय एसके बिट्टू नगरपालिका के दुकानदार एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =