Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कार्यवाही की मांग की, फेसबुक पर की थी अभद्र टिप्पणी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्राम चांदपुर जिला मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक द्वारा अपनी फेसबुक से भगवान परशुराम जी पर अपमानजनक अभद्रता पूर्वक टिप्पणी की है जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष फैला हुआ है और ऐसी टिप्पणी करने वालों पर जो समाज में आपसी भाईचारा खत्म कर रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो और कोई व्यक्ति आगे से ऐसी हरकत ना करें।

इस दौरान संजय मिश्रा, रवि शर्मा, अमित वत्स, नीरज गौतम, रमन शर्मा, डॉक्टर संदीप शर्मा, पंडित सुनील, अंगिरा, नरेश कुमार शर्मा, सचिन शर्मा, ख्याली शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, हरीश गौतम, संजय गौतम, अनिल शर्मा, ओपी शर्मा, विजय शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा गौरव दिक्षित मनीष शर्मा, नरेश रजनीश वशिष्ट, संजीव शर्मा, विनय भारद्वाज, भूपेंद्र, नीरज गौतम, आदेश शर्मा, विनोद व श्रवण शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

कैंप का ग्राम पंचायतों में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए ग्राम पंचायतों में कैंप का आयोजन किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित किसानों के लिए एक विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।

ग्रामीणों के लिए आयोजित किए गए इस विशेष शिविर का उद्देश्य उन लोगों की सहायता करना है, जिन्हें विभिन्न कारणों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है ।

आम किसान के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं जैसे कि लंबित ई-केवाईसी सत्यापन, ओपन-सोर्स सत्यापन, आधार कार्ड और बैंक खाता लिंकेज, और लंबित भूमि सत्यापन जैसी परिस्थितियों के कारण कुछ ग्रामीणों ने शासन की इस महत्वपूर्ण एवम लाभकारी योजना के हितलाभ के अवसर को खो दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =