फिल्मी चक्कर

Jawan के रिलीज से पहले Shahrukh Khan के घर Mannat के बाहर पहुंचे प्रदर्शनकारी

Shahrukh Khan की फिल्म Jawan 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर भी जल्द जारी कर दिया जाएगा. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अलग ही तरह का क्रेज है. इस बीच किंग खान के घर मन्नत के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.

कुछ लोग उनके ऑनलाइन गेमिंग विज्ञापन के विरोध के कारण उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका और उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. आपको पूरा मामला बताते है.

Shahrukh Khan के ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स और गैंबलिंग का प्रचार करना रास नहीं आया. ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का समर्थन करने के लिए उन लोगों ने एक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए. जिसके बाद उनके घर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी. रिपोर्ट की मानें तो, पुलिस ने लगभग 4-5 लोगों को हिरासत में लिया है. एक वीडियो विरल भयानी ने अपन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है

जिसमें मन्नत के बाहर पुलिस वाले दिख रहे है. अनटच यूथ फाउंडेशन के नेतृत्व ये विरोध प्रदर्शन होना था. प्रदर्शनकारियों के अनुसार, ये प्लेटफॉर्म युवाओं को भ्रष्ट करते हैं और उन्हें गुमराह करते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान होता है. संगठन के आधिकारिक बयान के मुताबिक, “इन विज्ञापनों में मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियां काम करते हैं और वे समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. अनटच इंडिया फाउंडेशन की ओर से शाहरुख खान के मन्नत बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.” हालांकि इसके बाद पुलिस ने बंदोबस्त बढ़ा दिया था.

Shahrukh Khan ने एटली द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने प्रशंसकों और ‘फॉलोअर्स’ के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया. शाहरुख ने अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत के दौरान, फिल्म के नये गाने ‘‘नॉट रमैया वस्तवैया’’ का ‘टीज़र’ भी जारी किया. फिल्म ‘जवान’ के ‘ट्रेलर’ को लेकर शाहरुख से कई सवाल किये गए.

यह फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की टीम ने अब तक एक ‘पूर्व समीक्षा’ जारी की है, जो दो मिनट की क्लिप है, जिसमें फिल्म के साथ ही दो गानों- “जिंदा बंदा” और “चलेया” की भी पहली झलक दिखाई गई है.

जब एक प्रशंसक ने ट्रेलर के बारे में पूछा तो शाहरुख खान ने सवाल किया, “ट्रेलर नहीं आएगा तो पिक्चर नहीं देखोगे क्या? ट्रेलर ट्रेलर ट्रेलर. आ जाएगा भाई सांस तो लेले.’’ Shahrukh Khan ने तब मजाकिया अंदाज में जवाब दिया जब एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि अगर ट्रेलर खराब निकला तो क्या उन्हें फिल्म देखनी चाहिए. खान ने कहा, “भाई जिंदगी में सकारात्मकता रख ना…सोशल मीडिया वाला टाइप लग रहा है…निगेटिविटी निगेटिविटी. सकारात्मक रहो, तुम ज्यादा खुश रहोगे.’’ अंत में, अभिनेता ने “नॉट रमैया वस्तवैया” का टीज़र जारी किया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान का एक भव्य ऑडियो लॉन्च अगले सप्ताह चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. मेकर्स अबतक जिंदा बंदा और चलेया जैसे गाने रिलीज कर चुके हैं। जहां जिंदा बंदा शाहरुख खान और उनकी लड़कियों की टीम पर है, वहीं चालेया उन पर और नयनतारा पर आधारित है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 17 =