Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया। और कहा कि बहुत ही गौरव की बात है कि आज हम सभी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। सभी को आजादी एवं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।

आज हम सभी को जिन महापुरूषोंध्अमर शहिदों की वजह से आज आजादी मिली है उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे चाहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करे।

उन्होंने कहा कि हम सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि इस अमृत महोत्सव वर्ष पर आज हमें देश को, उसके वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एवं स्वतंत्रता पश्चात उन महान विभूतियों को नमन करने का अवसर मिला है, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन और राष्ट्रप्रेम से देश को आज इस उच्च स्तर पर लाकर खड़ा किया है जहां हम अपनी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली सामरिक क्षमताओं के साथ वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपने आपको अन्राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी पाते है।

मा० प्रधानमंत्री जी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के ७५ सप्ताह पूर्व से ७५वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। उन्होने कहा कि आज आयुष्मान गोल्डन कार्ड, के माध्यम से प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है।

निपुण भारत अभियान, सर्वशिक्षा अभियान, से प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बना रही है। पोषण अभियान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनायें, आदि ऐसी तमाम योजनाएं है जिनका आप सभी संचालन कर रहे है

जो हमारे नागरिकों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक स्तर का लगातार उन्नयन कर रही है। स्वशत करते हुए कहा कि हम सभी शासकीय कर्मचारी इस अमृत काल में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर अपने लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − eight =