Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- डीएम ने राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम को दी श्रद्धाजंलि

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर प्रातः ९ः०० बजे जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह के द्वारा सर्वप्रथम अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर एवं उसके उपरांत कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोनों महान पुरुषों की स्मृति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विचारों को समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ साझा किए।
जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्रीय सत्य और अहिंसा की शपथ भी दिलाई।

जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में समस्त जनपद वासियों को गांधी जयंती पर लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी एवं कहा कि देश की उन्नति में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने और देश की उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ाने वाले अमर महापुरुषों और शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।जिलाधिकारी महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है, आज वह देश में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और इससे हमारे भारत का गौरव भी विश्व में बढ़ता जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं समस्त कर्मियों को दोनों वाहन पुरुषों के पद चिन्हों पर चलने की सलाह भी दी।

उक्त कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अरविंद कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =