उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar के बडे भाजपा नेता ने Meerut में थाने के बाहर चलाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut: शनिवार देर रात गंगा नगर थाने के सामने कार सवार Muzaffarnagar जनपद के भाजपा के नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिजन सचिन राठी ने फायरिंग कर दी। थाने के बाहर हुई फायरिंग से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी के पास पीछा करते हुए भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के भोपा गांव निवासी सचिन राठी वर्तमान में यशोदा कुंज कॉलोनी में रह रहे हैं। पूर्व में सचिन राठी की भाभी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। शनिवार देर रात वह अपनी वरना कार से मेरठ से घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने गंगानगर थाने के सामने चलती हुई कार में लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनते ही थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी अचानक से सड़क की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद सचिन राठी मौके से फरार होने लगे लेकिन पुलिस ने रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी के पास से पीछा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी सचिन राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की।हवालात में बंद सचिन राठी ने मीडिया को बताया कि वह देर रात न्यूटीमा हॉस्पिटल से घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने उनकी कार में साइड मार दी थी।

जिसके चलते उन्होंने ट्रक चालक को रोकने के लिए फायरिंग की। वहीं पुलिस पूछताछ में सचिन राठी ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है वह उसका इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं। पुलिस ने रिवाल्वर समेत कार के अंदर रखे कारतूस के खोखे भी बरामद किए।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 14 =