Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत डीएम-एसएसपी ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा लोकसभा चुनाव-२०२४ व त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियो के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार कक्ष में गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

लोकसभा चुनाव-२०२४ को जनपद में निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा जिला पंचायत सभागार कक्ष में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी के दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारी व उप जिलाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईडलाइंस व मॉडल कॉड आफ कंडक्ट(आदर्श आचार संहिता) के बारे में विस्तार से सभी अधिकारियों को बताते हुए निर्देशित किया गया कि इसे सख्ती से इंप्लीमेंट करवाना सुनिश्चित करें। यदि कोई भी व्यक्ति/राजनैतिक पार्टी किसी प्रकार का आयोजन/सभा/रैली करना चाहते हैं तो उन्हें विधिवत अनुमति लेनी होगी

यदि आचार संहिता का कहीं भी उल्लंघन होता है तो उसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी भी दर्ज करें। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि रात्रि १० बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग न हो तथा भारत सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित डेसिबल पर ही लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाये। सभी अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि एफएसटी एव एसएसटी की टीम पूरी तरह क्रियाशिल रहे तथा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग होती रहे। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गोष्ठी के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र मे चुनाव के दौरान हुये पुराने विवादो एवं आपसी रंजिशो के बारे में जानकारी कर ऐसे मामलो का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटारा कर ले 

क्षेत्र मे अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा कर ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करें। महोदय द्वारा मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गुण्डा/गैंगस्टर एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों की लगातार निगरानी की जाये, मिस इनफॉरमेशन इत्यादि खबरों का तुरंत ऑफीशियली खंडन किया जाये।

इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाये जाये तथा क्षेत्र मे कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्रधारक नही होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित करने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पैट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अंत में सभी अधिनस्थ अधिकारियों को पूरी तरह तटस्थ रहते हुए निष्पक्ष, ईमानदारी एवं शान्तिपूर्वक तरीके से लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु सूचना तंत्र को अधिक से अधिक सक्रिय कर पूरी टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20768 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =