बागोवाली में विजिलेंस का छापा, 35 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
मुजफ्फरनगर। बिजली चोरी के खिलाफ चल रहे अभियान में बागोवाली में आज विभाग ेके छापामारी अभियान में बिजली चोरी करने वालों पर की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
बिजली विभाग की टीम ने पूरी तैयारी के साथ लगभग सुबह छापामारी कर १५ बड़े बकायेदारों समेत २२ लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड लिया। कई अन्य स्थानों पर बिजली के तारों पर कटिया डालकर चोरी से बिजली जलाने वालों को भी पकडा। छापेमारी में पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन विभाग की टीम छापामार कार्रवाई करने के लिए शहर से सटे ग्राम बागोवाली में पहुंची। जहां २२ लोग बिजली के तारों पर कटिया डालकर चोरी से घर की बिजली जलाने के अलावा एसी, कूलर आद बिजली उपकरण बिना बिल चुकाए जलाते हुए मिले।
विजिलेंस टीम ने मौके की वीडियो बनवाते हुए चोरी से बिजली जला रहे लोगों के कटिया उतरवाए। गांव बागोवाली में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के छापे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान २२ लोग चोरी से बिजली जलाते हुए बिजली विभाग की टीम ने पकडे। चोरी से बिजली जलाने वालों में १५ बकायेदार भी शामिल हैं। बिजली चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

