Muzaffarnagar News: आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से घर के बाहर लिखा यह मकान बिकाऊ है
Muzaffarnagar News:मुज़फ्फरनगर-थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम मखियाली वार्ड ४१ से जिला पंचायत सदस्य जरीन के पति पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के कारण जिला पंचायत सदस्य अपनी ही सरकार में पलायन को मजबूर
घर पर लिखा मकान बिकाऊ का नोटिस ,पूरा मामला दो दिन पूर्व का है जहाँ गांव के दबंगो ने जिला पंचायत सदस्य पति सोनू पर जानलेवा हमला कर गभीर रूप से घायल कर दिया
#मुज़फ्फरनगर-थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम मखियाली वार्ड 41 से जिला पंचायत सदस्य पति पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के कारणअपनी ही सरकार में पलायन को मजबूर. घर पर लिखा मकान बिकाऊ का नोटिस. @myogioffice pic.twitter.com/8Umamr3Cej
— News & Features Network (@mzn_news) October 11, 2021
सोनू का आरोप है कि रंगदारी ना देने के कारण गांव के ही दबंगो ने मेरे ऊपर हमला किया जिसमें अभी तक पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नही की है अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही की तो हम गांव से करेगे पलायन
जिला पंचायत सदस्य जरीन ना आरोप लगाया कि मुस्लिम होने की वजह से नही हो रही गिरफ्तारी इसलिए हम दंबगो के कारण गांव से पलायन मजबूर भाजपा जिला पंचायत सदस्य होने के बाद भी नही हो रही कोई कार्यवाही पुलिस काट रही चक्कर जल्द करेगे पलायन

