Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ई रिक्शा चालकों ने समस्याओं से कराया अगवत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जनपद में ई रिक्शाओं की बढ़ती संख्या के कारण कई प्रकार की चुनौती और समस्या बनी हुई हैं, लेकिन ई रिक्शा चालक खुद आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा मामला खुद पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के सामने तब आया, जबकि भाजपा नेता के साथ कुछ ई रिक्शा चालक पालिका अध्यक्ष से मिलने पहुंचे। उनकी समस्या थी कि १० रुपये प्रति सवारी के भाड़े में उनका गुजारा नहीं हो पा रहा है, ऐसे में शहरी क्षेत्र में चल रही ई रिक्शाओं के लिए २० रुपये प्रति सवारी का भाड़ा निर्धारित कराया जाना चाहिए।
भाजपा नेता जगदीश पांचाल और देशपाल पांचाल के साथ कुछ ई रिक्शा चालक सुनील कुमार, गोपाल सैनी, शाहवेज, वंश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, शिवकरण और राहुल कुमार आदि रविवार को नई मण्डी स्थित पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर एक प्रार्थना पत्र पालिकाध्यक्ष को सौंपा। इसमें ई रिक्शा चालकों की समस्याओं को उठाते हुए भाजपा नेता ने समाधान की मांग की।
प्रार्थना पत्र में बताया कि ई रिक्शा के लिए शहरी क्षेत्र में १० रुपये प्रति सवारी का आम भाड़ा तय है। इस भाड़े पर एक ई रिक्शा चालक प्रतिदिन मुश्किल से ३००-४०० रुपये की आमदनी करता है। ऐसे में जो व्यक्ति किराये पर ई रिक्शा चला रहा है, तो उसके लिए और भी आर्थिक समस्या है, क्योंकि ३०० रुपये से ज्यादा किराया चला जाता है, बिजली की यूनिट भी महंगी है तो चार्जिंग करना भी महंगा पड़ रहा है।
ऐसे में १० रुपये प्रति सवारी के भाड़े पर घर चलाने के लिए मजदूरी नहीं पड़ रही है। ई रिक्शा चालकों ने शहरी क्षेत्र में २० रुपये प्रति सवारी का आम भाड़ा तय किये जाने की मांग पालिकाध्यक्ष से की है। हालांकि यह मामला सीधे तौर पर पालिका से जुड़ा नहीं है, लेकिन एक आम किराया तय करने के लिए लोग वहां पहुंचे थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 11 =