Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में अर्थ-डे सेलिब्रेशन, किया पौधारोपण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में दिन शुक्रवार को अर्थ-डे मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर एवं कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए शिक्षकों एवं बच्चों के साथ पौधारोपण किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मॉर्निंग असेंबली में छात्र-छात्राओं ने भाषण, स्लोगन, कविताओं के माध्यम से धरती के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया। पृथ्वी दिवस पर कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें ४ टीम बनाई गई। सभी टीमों के प्रतिभागियों ने क्विज के दौरान अपनी-अपनी प्रतिभा का बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। क्विज का संचालन १२ की छात्रा राधिका अग्रवाल व तमन्ना गर्ग द्वारा हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम ए ने द्वितीय स्थान टीम बी ने तथा तृतीय स्थान टीम सी ओर डी ने प्राप्त किया।

इस क्विज के निर्णायक प्रधानाचार्य आजाद वीर व कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने अर्थ-डे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहरीकरण के कारण जंगलों को नष्ट किया जा रहा है।

पानी का अत्यधिक दोहन संकट बन रहा है। पानी को बर्बाद न करे ऐसे में हमें निरन्तर बंजर हो रही पृथ्वी को बचाने के लिए धरती हरा भरा रखना होगा ताकि हम पृथ्वी को सुरक्षित रख सकें और अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21235 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + twelve =