Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एकता सेवा समिति की बैठक में मजबूती पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)एकता सेवा समिति की बैठक मे संगठन की मजबूती तथा समाजहित मे कार्य करने व बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। बैठक मे मौजूद पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व पार्षद, अबरार अहमद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि संगठन की बैठक मे सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए श्रीमति शाबिया खान को एकता सेवा समिति,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इनके अलावा समिति के अध्यक्ष बासित खान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है तथा इनके अलावा हारिस मिर्जा को संयोजक बनाया गया व पत्रकार सलाउददीन को मीडिया प्रभारी बनाया गया। एकता सेवा समिति के संरक्षक सुभाष चन्द शर्मा ने इन चारो को मनोनीत किया है। उन्होने आशा जताई है कि जिला मुजफ्फरनगर में समिति को मजबूत करने मे चारों पदाधिकारी समिति का कार्य करेंगे। पिछडे बेसहारा विकलांग,गरीब व पीडित लोगो की प्रशासन से मदद करायेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया जिला मु.नगर मे उनकी एनजीओ को 6 महीने मे पदाधिकारी मु.नगर के शहर व गांवो के किसानो की भी निस्वार्थ सेवा करके समिति को आगे बढायेगी।

मेरठ से आए अबरार अहमद प्रदेश अध्यक्ष एकता सेवा समिति,शहजाद अब्बासी मेरठ जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेरठ गुलिस्ता आदि ने मु.नगर आकर पदाधिकारियो को फूल मालाओं,शाल उढाकर भव्य स्वागत कियाय और मनोनयन पत्र सौपे। मेरठ से महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुलिस्ता पत्नि रहीस ने शाबिया खान को शॉल औढाकर स्वागत किया। शहजाद अब्बासी पार्षद मेरठ के जिलाध्यक्ष,वासित खान का स्वागत किया।

रहीसुददीन अब्बासी प्रदेश संगठन मंत्री हारिस मर्जी का भव्य स्वागत किया गया। हाजी नौशेर ने पत्रकार सलाउददीन को शाल उढाकर सम्मानित किया। इस दौरान ताहिर अब्बासी, सतीश सिंह सागर, बाबा गोस्वामी, महबूब राणा एडवोकेट, अमीरूददीन उर्फ पप्पू,उमर अब्बासी, हाजी रियासत, इस दौरान तन्जीम अली,कनीज फातिमा, मौ.इस्लाम शाह,मौ.इन्तजार अब्बासी,शाहनवाज अंसारी, मौ.राशिद, मौ.गुलाब रब्बानी,इरशाद रब्बानी,नसीम अन्सारी,ताहिर भाई,सलाउददीन अब्बासी,फरहाना, शबनम,फरहीन, सैलीना,इशरत, मोबिना, नसरीन, तन्जीर, कनीज फातिमा जैदी,रईसुददीन, श्रीमति गुलिस्ता जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मेरठ आदि मौजूद रहे। शारिक मुन्ना आदि सम्मलित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20683 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =