Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मांग को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने देश भर में आनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। कहा कि मार्केट और दुकानों में व्यापारी खाली बैठा है और लोग आनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। जिससे करोड़ो रुपये लगाने के बावजूद व्यापार चौपट हो रहा है। कहा कि व्यापारियों के आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ही देश की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। इसलिए ही अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की कीमत गिर रही है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि आनलाइन के चलते बाजार की रौनक गायब है। पब्लिक आनलाइन सामान मंगा रही है। व्यापारी हाथ पे हाथ धरे बैठा है। वे लोग आनलाइन व्यापार का विरोध करने पहुंचे हैं। पीएम से आनलाइन व्यापार पर अविलंब रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। आरोप लगाया कि आनलाइन व्यापार बिना टैक्स दिये किया जा रहा है। जबकि मार्केट में जो व्यापारी बैठा है

वह कई प्रकार के टैक्स दे रहा है। महंगाई बढ रही है। उस पर भी काबू होना चाहिए। लगातार महंगाई बढ रही है। व्यापार मंडल मांग करता है कि खाने पीने की चीजों के दामों में कमी लाए जाए। मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों के लिए दिक्त बढ रही है। गरीबों का तो बुरा हाल है। यह सब आनलाइन व्यापार के कारण हे रहा है।

प्रधानमंत्री से सभी व्यापारी मांग करते हैं कि आनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाएं। व्यापारी अशोक बाठला ने कहा कि आनलाइन व्यापार धीरे धीरे बाजार को खत्म करता जा रहा है। एक दुकान से कई परिवार पलते हैं, लेकिन आनलाइन बाजार का मुनाफा केवल एक बड़ी कंपनियों को हो रहा है। जिससे देश की इकोनामी को नुकसान पहुंच रहा है। प्रमोद मित्तल आदि शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 9 =