Muzaffarnagar News: चुनाव को लेकर बैठक का हुआ आयोजन, बीएसएफ के साथ किया फ्लैगमार्च
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर पुलिस अफसरों ने गांवों में पहुंचकर लोगों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। मतदान के बाद लोगों को चुपचाप घर जाने को कहा। दो सौ मीटर की दूरी पर प्रत्याशी के पक्ष में बस्ता रखने को कहा।
एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ हेमंत कुमार ने शुक्रवार दोपहर रंडावली, धमात के अलावा कस्बे के लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कालेज में जिम्मेदार लोगों संग बैठक की। एसपी ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने एक बूथ पर १२५० वोट डालने के लिए ग्यारह घंटे का समय तय किया है।
कोरोना के चलते बूथ से दौ सो मीटर पर प्रत्याशी का बस्ता रखा जाएगा। वोट डालने के बाद कोई भी मतदान केंद्र के पास नहीं रुकेगा। वोटिग के बाद सीधे अपने घर या काम पर लौट जाए। सरकारी नंबर देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वाले, प्रलोभन देने, शराब बांटने वाले की शिकायत करे, वाट्सअप पर लिख दें।
पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी, यूपी रत्न डा. संदीप वर्मा, डा. ओपी गौतम, संदीप गोयल, निर्दोष जैन, अनूप गोयल, चुन्नू मियां, तनमीक अहमद, रोबिन गोयल, हरिराम सक्सेना, हाफिज मोहसिन, इरशाद फरीदी आदि मौजूद रहे।
बीएसएफ के साथ किया फ्लैगमार्च
(Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर। विधानसभा निर्वाचन-२०२२ को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थानाध्यक्ष तितावी मुकेश सोलंकी द्वारा स्थानीय पुलिस व केन्द्रीय पुलिस बल-बीएसएफ के साथ थानाक्षेत्र तितावी के भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से निडर होकर शांतिपूर्ण मतदान करने, कोविड गाइडलाइंस व आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील की जा रही है साथ ही अराजकता/माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी। जनपदीय पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थानाक्षेत्रों में केन्द्रीय पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
#Muzaffarnagar थानाध्यक्ष तितावी श्री मुकेश सोलंकी द्वारा स्थानीय पुलिस व केन्द्रीय पुलिस बल-बीएसएफ के साथ थानाक्षेत्र तितावी के भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। @muzafarnagarpol pic.twitter.com/htAgIVTW4Y
— News & Features Network (@mzn_news) January 22, 2022
