Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दीपावली मेले में दुकानों का लगना शुरू, पथप्रकाश आदि की व्यवस्था

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। दीपावली मेले में दुकानों का लगना शुरू हो गया है। मुख्य मार्ग पर पथप्रकाश की व्यवस्था और साफ-सफाई की गई है। एसडीएम ने मेले का निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शासन के निर्देशानुसार दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा मेला आयोजित कराया जा रहा है। मेन रोड जहारवीर म्हाड़ी से ताराचंद शिवालय तक मेले की दुकानें लगेगी। २८ से ४ नवंबर तक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर पथप्रकाश आदि की व्यवस्था की गई।

मेले में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को लगाना शुरू कर दिया है। मेले में फूड के स्टाल, खेल-खिलौने की दुकानें, मनोरंजन के लिए झूले लगेंगे। इसके अलावा मेले में सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते यहां जहारवीर की याद में लगने वाला प्रसिद्ध श्रावणी छड़ियान मेला दो वर्ष से स्थगित रहा।

दीपावली मेला लगने से लोगों में खासा उत्साह हैं। एसडीएम जीत सिंह राय व चेयरपर्सन पुत्र काजी नबील ने मेला की व्यवस्था का जायजा लिया।

त्यौहारों के मद्देनजर चेकिग अभियान
खतौली। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बैंकों के आसपास और मुख्य तिराहों पर चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों और उन पर सवार लोगों की तलाशी ली गई। वाहनों के कागजात चेक किए गए।

त्योहारों की नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई है। खरीदारों से बाजारों में रौनक है। ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से दुकानदार खुश है। वहीं त्योहारों के चलते पुलिस व प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बाजारों में पैदल गश्त किया जा रहा हैं। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ चेकिग अभियान चलाया।

इस दौरान जानसठ तिराहा, बुढ़ाना तिराहा, गंग नहर पुल, जानसठ अड्डा व इंदिरा प्रतिमा के आसपास दुपहिया वाहनों और उन पर सवार लोगों की तलाशी ली गई। चेकिग अभियान से लोगों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने बचने के लिए दुपहिया वाहन सवार गली-मोहल्लों के रास्ते से निकले।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + eighteen =