Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो किशोरों की काली नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में स्थित काली नदी में नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत का मामले सामने आया है। यहां थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के मलीरा के पास काली नदी में रामपुर तिराहा के दो किशोर नहाते हुए गहरे दलदल (पानी) मे डूब गए जिसके चलते आस पास अन्य युवको ने शोर मचा दिया

बच्चों के शोर गुल से आस पास खेतों में काम कर रहे किसान भी मोके की और दौड़ पड़े लेकिन जब तक वे कुछ कर पाता तब तक दोनो किशोरो की डूबने से मौत हो चुकी थी। किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी ११२ डायल को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों किशोरों को किसी तरह काली नदी से बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती कराया

जहां डॉक्टरो द्वारा दोनों किशोरो को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा निवासी दोनों किशोर चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए काली नदी मे नहाने पहुंचे थे जहां काली नदी में डूबने से दोनों की मौत होना बताया जा रहा है।

दोनों मृतक किशोरो की पहचान १रू मोहित उम्र ११,१२ वर्ष पुत्र अमित निवासी रामपुर तिराहा, उज्जवल उम्र १२ वर्षीय पुत्र प्रदीप निवासी रामपुर तिराहा बताई जा रही है। उधर काली नदी में दो किशोरों के डूबने से हुई मौत की खबर मिलते ही थाना शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह व एसडीएम सदर परमानंद झा भी जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां दोनों बच्चों के परिजनों को सूचना कर मौके पर बुलवाया गया

जहां दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम नही कराये जाने की पुलिस से बात कही। काली नदी में डूबने से हुई दो किशोरों की मौत के घटनाक्रम के बाद मृतक किशोरों के परिजनों मे कोहराम मच गया है। थाना नगर कोतवाली के गाँव मलिरा काली नदी घाट की बताई जा रही है घटना।।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =