Muzaffarnagar News: थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा नकली उर्वरक बनाने वाली फैक्ट्री को किया जब्त
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ब्रॉन्डेड कट्टों/बोरी में नकली उर्वरक भर कर बेचते था अभियुक्त।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ग्राम कूकडा स्थित मकान से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मकान में नकली उर्वरक तैयार कर उसे ब्रॉन्डेड कट्टों में भरकर लोगों को बेचता था।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में रमेशपाल पुत्र रघुवीर निवासी गली नं०- ०४ बचनसिंह कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्थ्जे से ०१ मिक्सचर मशीन मय इलैक्ट्रोनिक मोटर व इलैक्ट्रोनिक वेटिंग मशीन, ०१ सिलाई मशीन, ५९ आईपीएल डीएपी की खाली बोरी, ११६ आईपीएल एमओपी की खाली बोरी, ०४ नमक की बोरी, ०२ क्विंटल बदरपुर, ०२ रील धागा सफेद, ०२ फावडा, ०१बेलचा, ०४ बोरी गेरू, ०१ चार पहिया वाहन नं०- क्क १२ बीटी ०७९९ बरामद किया।
अभियुक्त द्वारा कुछ समय पूर्व जनपद सहारनपुर में नकली उर्वरक के कट्टे बेचे गये है, अभियुक्त द्वारा अन्य किन-किन स्थानों पर नकली उर्वरक को बेचा गया है, स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।
कई वांछित दबोचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गणेश कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त रोहित उर्फ मंगलू पुत्र नकली निवासी बेडाहेडी थाना भोपा जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। है। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर िंसंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त मोनू पुत्र देवू उर्फ देवेन्द्र निवासी तावली थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। है। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त निर्भय सिंह उर्फ सोनू पुत्र नरेन्द्र निवासी वार्ड नं0-15 थाना समाना जनपद पटियाला, पंजाब को मुण्डभर गेट के पास से गिरफ्तार किया।
कार सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पर विनोद वर्मा पुत्र नकली िंसह निवासी बसन्त बिहार थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर द्वारा अभियुक्त रामवीर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी अलबर, राजस्थान को रोडबेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 कार सियाज नं0-यू0के0 17 जी0 5410 बरामद की गयी।
तमंचा बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 इन्तजार अहमद द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र रहीस निवासी खालसा पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को कुतुबपुर झाल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चम मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

