Muzaffarnagar: अपनी आत्मा से तपस्वी एवं शरीर से सैनिक बने प्रत्येक नागरिक : Satpurush Baba Phulsande Wale
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पचैण्डा रोड स्थित एक बैकट हॉल मे एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के रिषी बाबा फुलसन्दे वालो (Satpurush Baba Phulsande Wale) ने आयोजित प्रेसवार्ता मे कहा कि चित्त सदा चंचल है। इसके बहुत विकार आते जाते हैं।
इसमे ज्ञाण क्षण भर ठहरता है। जिसका मन अस्थिर है। वह धर्म आचरण को नही जानता। उसकी श्रृद्धा अस्थिर है। उसकी बुद्धि भी पूर्ण नही हो सकती। उन्होने कहा कि मनुष्य क्रोध मे बहुत कुछ अनर्थ कर डालता है। अगर वह धैर्य रखे तो बहुत से संकट और आपदा टाले जा सकते हैं। उन्होने कहा कि ईश्वरीय आदेशों का यदि मनुष्य पालन करे तो उसे कभी दुख व कष्ट नही हो सकते। उन्होने कहा कि हम सब एक ईश्वर की संतान हैं।
हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सभी को यहां भेजा है। प्रत्येक प्राणी के पैदा होने व यहां से जाने का समय निश्चित है। हम बडे धन्य हैं जो हमने इस भारत भूमि मे जन्म लिया है।
इस भूमि की देवता भी स्तूति करते हैं। यदि हम ईश्वर के वचन को आचरण मे ढाल नें तो हमारा आचरण पूजनीय हो जाता है। बाबा फलसन्दे वालो ने कहा कि राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति आत्मा से तपस्वी एवं शरीर से मजबूत सैनिक बने।
ताकि वह अपने धर्म की और राष्ट्र की रक्षा कर सके। इस दौरान पूर्व प्रधान अर्जुन पहलवान, नकुल प्रधान, दुष्यन्त चौधरी, संस्कार चौधरी, मन्नू चौधरी, अनिल चौधरी, कविता त्यागी, अमृता त्यागी, दिनेश त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अर्जुन पहलवान ने किया।

