Muzaffarnagar News: सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी विदाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई।
उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी।
महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण क्षेत्राधिकारी कृष्ण मोहन सक्सैना आंकिक शाखा, (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त), उ०नि० ना०पु० श्री रईस अहमद थाना भोपा, (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ०नि० ना०पु० देवदत्त शर्मा थाना पुरकाजी, (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति) है।

