समाचार (Muzaffarnagar News)
श्रीकृष्ण मंदिर में भव्य आध्यात्मिक महोत्सव का हुआ आयोजन
खतौली। श्री कृष्ण मंदिर दुर्गापुरी परिसर भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा, जब यहां श्रीमद्भागवत गीता प्रकाश उत्सव तथा भगवान दत्तात्रेय परमहंस अवतार महोत्सव का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूरे मंदिर में कीर्तन, भजन, मंत्रोच्चार और सत्संग की अनुगूँज ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और भगवान श्रीकृष्ण के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। आरंभिक अनुष्ठानों ने पूरे परिसर को दिव्यता से ओत-प्रोत कर दिया।इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से पधारे प्रसिद्ध संतजनों ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, ज्ञान और सदाचार की राह अपनाने का संदेश दिया प्रमुख रूप से उपस्थित ब्रह्मानंद पूरी महाराज, नंगली धाम, यशवीर महाराज, योग साधना केंद्र बपरा ,शुकमुनि महाराज, कठुआ (जम्मू) तपस्विनी कीर्तिका बाई, फरीदाबाद संतों ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और भक्तों के कल्याण हेतु आशीर्वचन प्रदान किए। मंदिर के महंत भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्रवचनों के पश्चात भजन-कीर्तन का दिव्य दौर आरंभ हुआ। पूरा परिसर “हरे कृष्ण३ हरे राम३” के जयकारों से गूँज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते, नाचते और प्रभु-नाम संकीर्तन में लीन दिखाई दिए।स्थानीय समाजसेवी विकास मोहला सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लिया। संतजनों के उपदेशों को सुनकर अनेक भक्तों ने जीवन में धर्म, भक्ति और सत्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कीर्तन के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में भक्तों की भारी भीड़ रही।इसी कड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी,नगर अध्यक्ष प्रवीण ठकराल,प्रदीप शर्मा, अनिल नागर, विकास मोतला, अजय मोतला, सुमंत शर्मा, प्रशांत पंडित, विशाल शर्मा, मनीष कुमार, नितिन भटनागर,देवेश शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, और नेपेंद, जिला प्रचारक (त्ै) सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं भक्त मौजूद रहे।
03 शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा तीन वारण्टी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार। अभियुक्तगण को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियक्त मतलूब पुत्र नजीर, सत्तार पुत्र नजीर निवासी फिरदौसनगर, अकिल पुत्र नजौर निवासी फिरदौसनगर खालापार को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० असगर अली (चौकी प्रभारी कस्बा खालापार), है०का० मौ० वकार, का0 यश कुमार, टीटू कुमार, मोनपाल शामिल रहे।
हवन-पूजन कियाः जताई सड़क हादसों पर चिंता
चरथावल। कस्बे के प्रमुख समाजसेवी वरुण त्यागी ने महादेव मंदिर में चरथावल क्षेत्र में हो रहे सड़क हादसों को लेकर कराया हवन पूजन। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए नगरवासियों ने एक पहल की है। हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से कस्बे के महादेव मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यह पहल चरथावल के प्रमुख समाजसेवी वरुण त्यागी ने की। उन्होंने नगरवासियों के साथ मिलकर महादेव मंदिर में हवन-पूजन कराया। इस दौरान सड़क हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रार्थना की गई। चरथावल थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में सड़क हादसों में वृद्धि देखी गई है। इन दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ ने अपनी जान गंवाई है। इन हादसों के कारण क्षेत्र में चिंता का माहौल है। समाजसेवी वरुण त्यागी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यात्रा करते समय सावधानी बरतें। उन्होंने हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में हादसों से बचा जा सके। इस अवसर पर वरुण त्यागी के साथ डॉक्टर अनिल त्यागी और बिल्लू सभासद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
टूटे मकानो के निर्माण की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।बरसात में गिरे ग्रामीणों के कच्चे आवास को जल्द से जल्द बनवाने की मांग को लेकर भाकियू ने बैठक की। बैठक में प्रशासन से जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या को ध्यान मे रखते हुए समस्या के समाधान की मांग की पर चर्चा हुई।
भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि बीते दिनों बरसात में जिन ग्रामीणों ने अपने अशियाने अपने सर से छत खोई है और अभी तक उनके मकान नही बने है। भाकियू नेता विकास शर्मा का कहना है कि ऐसे परिवार जिन के मकान बरसात में छह गए थे। उक्त परिवार 12 तारीख को अपने पूरे सामान, पशु, टै्रक्टर आदि के साथ तहसील परिसर में ही रहेंगे। भाकियू इन लोगां का समर्थन करेगी। मकान बनने तक तहसील परिसर मे ही उनका अस्थाई आवास होगा। भाकियू नेताओं का कहना है कि इस सम्बन्ध में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया जायेगा।
उचित कदम उठाने की मांग
खतौली। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका परिषद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की मांग को लेकर एक बैठक की। यह बैठक बुढ़ाना रोड पर 5 दिसंबर को हुए एक सड़क हादसे के बाद बुलाई गई, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। क्षेत्रवासियों ने 10 दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 5 दिसंबर की सुबह बुढ़ाना रोड पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक इस्लामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस्लामुद्दीन अपने परिवार का पालन-पोषण ई-रिक्शा चलाकर करते थे। इस घटना ने इलाके के लोगों में आक्रोश और चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ते सड़क हादसों और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ लोगों ने एकजुट होकर नगर पालिका खतौली में यह बैठक आयोजित की। बैठक में एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष मौलाना इमरान अहमद कासमी, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुधीर धामा, दाताराम, ललित कुमार उर्फ टीनू, रवि कुमार, हाफिज मोबिन, मो. उस्मान, अब्दुल वहाब, अब्दुल बारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के सामने कई मुख्य मांगें रखीं। इनमें बुढ़ाना रोड पर स्पीड कंट्रोल और बैरिकेडिंग लगाना, स्कूलों के बाहर स्पीड ब्रेकर का निर्माण करना, खतरनाक मोड़ों पर संकेतक बोर्ड लगाना और तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करना शामिल है। उन्होंने मृतक इस्लामुद्दीन के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। क्षेत्रवासियों ने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
मोबाइल चोरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से चोरी/छिनैती के 29 मोबाइल फोन- मुख्यतः एप्पल कम्पनी के आईफोन (अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये) बरामद किये। अभियुक्तगण चोरी/छीने गये मोबाइल फोनों को देश के विभिन्न स्थानों व नेपाल-बंगलादेश बेचते थे। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव एव थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । उल्लेखनीय है कि 01 दिसम्बर को वादी सचिन संघल पुत्र स्व0 श्री रामेश्वर दयाल नि0 कल्याणपुरी लक्ष्मण विहार नई मण्डी मु0नगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि 01 अज्ञात व्यक्ति उनकी गाडी के सामने खडा हुआ तथा उनके साथ गाली गलौच करते हुए उनका सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल छीनकर भाग गया। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नई मण्डी पर मामला पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त फराज उर्फ कांचा पुत्र रहीस आलम निवासी मौ0 गुदडी बाजार, सुहैल पुत्र शफीक निवासी मकबरा पुलिस स्टेशन रेलवे रोड जनपद मेरठको एटूजेड तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. सन्दीप सिंह, दीपक मावी, का. रोहित कुमार, मुनेश कुमार, अभिषेक नागर, नरेश कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे। थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
जिंप अध्यक्ष ने किया सम्मानित
चरथावल। विकासखंड स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में दो दिवसीय गोमती देवी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सुमेधा हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां शारदे की वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों को बिना किसी द्वेष भावना के खेल में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के पहले दिन जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष गौतम ने बताया कि प्रतियोगिताएं विद्यालय के चारों हाउस – मेधा, सुमेधा, प्रज्ञा और ऋतंबरा – के बीच आयोजित की गईं। प्रतियोगियों ने मार्च पास्ट के बाद 30 मीटर, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले स्पर्धा, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और भाला फेंक जैसे विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पैरालंपिक गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट विजय तोमर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस सत्र की गोमती देवी खेल प्रतियोगिता की ट्रॉफी सुमेधा हाउस ने जीती, जिसने कुल 85 मेडल प्राप्त किए।सुमेधा हाउस की श्रेया शर्मा ने बैडमिंटन में, जबकि अजब सिंह, अश्विनी और राघव त्यागी ने लंबी कूद, दौड़ और वॉलीबॉल मैच में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर अपने हाउस को विजयी बनाया। मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल और प्रबंधक सत्यप्रकाश त्यागी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से अनुशासन की सीख मिलती है और मानसिक व शारीरिक विकास होता है। प्रधानाचार्य आशुतोष गौतम ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। अंत में, गोमती देवी खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
युवक हुआ घायल
चरथावल। दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक घायल हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला राई में चरथावल-थानाभवन मार्ग पर हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को तुरंत एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बाइक सवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे। चरथावल के एसएचओ सत्यनारायण दहिया ने बताया कि उन्हें इस मामले की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों बाइक सवार मौके से चले गए थे।
वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
जानसठ। चोरी के एक मामले में वारंटी अभियुक्त को मीरांपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ यतेंद्र नागर के दिशा-निर्देश में की गई। मीरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुजमिल पुत्र मोहर्रम है, जो बलीपुरा गांव का निवासी है। उसे मुखबिर की सूचना पर जानसठ के मोहल्ला काजियां स्थित उसकी ससुराल से पकड़ा गया। मुजमिल चोरी के एक मामले में वारंटी चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के मार्गदर्शन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा में आज 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने हेतु एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुजुर्गों को सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना एवं उन्हें निशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा अपील की गई कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जरूर बनवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के माध्यम से बुजुर्गों को निशुल्क इलाज, जांच एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलती है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) डॉ. आकाश त्यागी भी मौजूद रहे। उन्होंने आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनने की प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी तथा अधिक से अधिक लोगों से समय रहते कार्ड बनवाने की अपील की। इसके साथ ही जिला शिकायत निवारण अधिकारी शोज़ब जैदी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी नागरिक को कार्ड बनने में या योजना के लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह सीधे जिला शिकायत निवारण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए। बुजुर्गों द्वारा सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया द्वारा डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आकाश त्यागी, शोज़ब जैदी सहित सभी अतिथियों को सम्मान प्रतीक भेंटकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि उक्त जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज के जरूरतमंद वर्ग/वरिष्ठ नागरिकों के लिये अत्यंत लाभकारी हैं।
निकाली जनजागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आमजन को जागरूक करने के उददेश्य से जन जागरूकता रैली निकाली गई। जो कचहरी परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होकर निकली।
आगामी 13 दिसम्बर 2025 को न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली लोक अदालत के संदर्भ में कचहरी परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें आशाओं, अधिवक्ताओं तथा राष्ट्रीय लोक अदालत से जुडे अधिकारीगण मौजूद रहे। यह जनजागरूकता रैली कचहरी परिसर से शुरू होकर प्रकाश चौक,कोर्ट रोड आदि विभिन्न मार्गो से होकर पुनः कचहरी परिसर मे पहुंच कर सम्पन्न हुई।
मुठभेड़ में शातिर घायल
बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान घुमंतू गैंग का एक सदस्य अकील उर्फ संजू उर्फ महकार घायल हो गया। यह घटना सराय हबीबपुर मार्ग पर हुई, जहां बदमाश अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर की गई। फुगाना थाना प्रभारी विजय कुमार अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें रास्ते में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें बदमाश अकील उर्फ संजू उर्फ महकार घायल हो गया। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और 9300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले तीन शातिर डकैत पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए थे जहाँ चार डकैत अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए थे जहाँ आज फिर ये डकैत सराय हबीबपुर मार्ग पर खड़ा था अकील फुगाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। वह घुमंतू गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
फर्जी पुलिस वाला दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । वांछित / वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड चक्रव्यू अभियान मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण व थाना शाहपुर पुलिस गांव-2 मे जाकर फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले एक शातिर व्यक्ति को मय पुलिस की वर्दी व एक अदद नाजायज चाकू मय एक मोटर साईकिल के साथ ग्राम बसधाड़ा की ओर जाने वाले रास्ते पर जंगल में लिंक मार्ग से गिरफ्तार किया गया घटना का संक्षिप्त विवरण मोहित पुत्र ओम सिह निवासी ग्राम कुटवी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर ने थाना उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र बनाम अज्ञात अभियुक्त नाम पता नामालूम द्वारा पुलिस की पोसाक दिखाकर टोपी धारण कर वादी की माता व भाई से 3000 रुपये की धोखाधडी कर लेने के सम्बंध मे मामला पंजीकृत किया गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम का गठन किया है। गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त मनोज कुमार उर्फ गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जनपद बागपत है जिसके कब्जे से 2000/-हजार रुपए, एक आधार कार्ड अभियुक्त का, पुलिस की वर्दी,पुलिस की बेल्ट खाकी, पुलिस के जूते लाल रंग के,एक अदद चाकू, एक मोटर साईकिल शामिल रहे।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का महामना मालवीय इंटर कॉलेज में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । महामना मालवीय इंटर कॉलेज में स्टैंडर्ड क्लब के सौजन्य से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यार्थियों ने स्टैंडर्ड क्लब के लोगो को बहुत सुंदर ढंग से चित्रित किया। स्टैंडर्ड क्लब के प्रभारी प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि के बारे में बताया। निर्णायक की भूमिका कॉलेज के कला अध्यापक डॉ अनिल सैनी के द्वारा निभाई गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में अविनाश कक्षा 10,अंशराज कक्षा 8 , द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में अर्चित सैनी व देव वर्मा कक्षा 10 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों में वंश कुमार व नमन कुमार कक्षा 10 को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रंजन सिंह पुंडीर जी ने सभी विद्यार्थियों को और अधिक सुंदर-सुंदर चित्र बनाने एवं स्टैंडर्ड क्लब की गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने की प्रेरणा दी तथा साथ ही छात्रों को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रवक्ता नरेश कुमार प्रधान लिपिक संजीव कुमार एवं सचिन आर्य ने प्रतियोगिता में उपस्थित रहकर विशेष सहयोग दिया।
मतदाता पुनरीक्षण नहीं मतदाता वोट चोरी अभियान है एसआईआरः प्रो०भुवन जोशी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सपा कार्यालय पर आयोजित एस आई आर समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा द्वारा किया गया। मीटिंग की समीक्षा विधानसभा व ब्लाक वार सपा एस आई आर प्रभारी सपा राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो०भुवन जोशी द्वारा की गई। सपा प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो० भुवन जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग का अभियान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन नहीं बल्कि भाजपा का स्पेशल इंटेंसिव रिंगिंग अभियान साबित हो रहा है,भाजपा की साजिश से पीडीए मतदाताओं की वोट चोरी करने की बड़ी तैयारी है, उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से वोट चोरी रोकने के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए मतदाताओं की वोट बचाने के लिए सपा मजबूती से आवाज उठाएगी। एस आई आर प्रभारी व सपा लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि बहुत ही शर्मनाक स्थिति है कि घुसपैठियों की पहचान के बजाए भारतीय मतदाताओं को अपनी नागरिकता व वोट साबित करने के लिए एस आई आर अभियान के नाम पर मतदाताओं का उत्पीड़न निर्वाचन आयोग कर रहा है। सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि फार्म भरने के बाद ही वोट चोरी की भाजपा की बड़ी साजिश से सभी कार्यकर्ताओं को सावधान रहकर लड़ाई लड़नी होगी। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने विधानसभा वार एस आई आर अभियान में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत से अवगत कराते हुए अपने क्षेत्रों में सफल कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के साथ सम्मानित भी किया गया। मीटिंग पश्चात सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन के पिता जी व सपा नेता असद पाशा के पुत्र तथा सपा नेता नंदू शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीटिंग को चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक,महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,प्रदेश सचिव विनय पाल,प्रदेश सचिव नौशाद अली,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी,सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन,धर्मेंद्र सिंह नीटू, सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा नेता सत्यदेव शर्मा,रजनीश यादव आदि ने भी संबोधित किया। मीटिंग में मुख्यरूप से सपा सभासद वाजिद मलिक,शहजाद चीकू, नदीम खान,सुंदर सिंह, अब्दुल सत्तार मंसूरी, फखरुद्दीन त्यागी, सपा नेता मौलाना नज़र, अविनाश कपिल, सादिक चौहान, संजीव आर्य, अकरम खान,पूर्व एमएलसी सपा प्रत्याशी गौरव जैन,सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल,पवन बंसल,सरदार प्रेमपाल सिंह,ठाकुर राजेंद्र सिंह, रविकांत त्यागी,हाजी वसीम सिद्दीकी, डॉ इसरार अल्वी,नवाब इम्तियाज कुरैशी, अब्दुल्ला कुरैशी,हारून खान,कृष्ण पाल सिंह पाल,पवन पाल,अनुज गुर्जर,लोकेंद्र कुमार, राशिद मलिक,फरीद अहमद, गय्यूर चौधरी, अभिषेक गोयल एडवोकेट,डॉ अलीशेर अंसारी,काजी दानिश, चौधरी ओमपाल सिंह, यशपाल चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सैन समाज की बैठक का हुआ आयोजन
शाहपुर। सैन समाज की बैठक में संगठन की मजबूती तथा समाजहित में कार्य करने का आहवान किया गया।
कस्बा स्थित धर्मशाला में सैन की एक बैठक मंत्री हरिओम के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में शुक्रताल मंदिर-धर्मशाला के प्रधान पद को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से सोमदेव प्रधान, सूरज पहलवान, जगदीश प्रधान, हरिओम पुण्डीर पत्रकार,आयुष ठाकुर सहित शामली, मुजफ्फरनगर, मंदसौर से समाज के सैकडो लोग मौजूद रहे।
थाने का किया निरीक्षण
बुढ़ाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल ने बुढ़ाना थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी दस्तावेज, हथियार और परिसर को व्यवस्थित पाया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य फरियादियों को असुविधा से बचाना और थाने की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना था। निरीक्षण के दौरान, सीओ ने अपराध रजिस्टर, ऑर्डर रजिस्टर, सुरक्षा समिति रजिस्टर, हवालात रजिस्टर, नकबजनी रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर और जांच पर्ची सहित कई महत्वपूर्ण रजिस्टरों की गहनता से जांच की। सभी रिकॉर्ड अद्यतन और व्यवस्थित पाए गए। गजेंद्र पाल ने मालखाने में रखे हथियारों का भी निरीक्षण किया, जो साफ-सुथरे और तेल लगे हुए मिले। उन्होंने महिला शौचालयों, पुलिसकर्मियों के मेस और आरक्षियों के आवासों का भी जायजा लिया। इन सभी स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और थाना परिसर में भी अच्छी साफ-सफाई देखने को मिली। निरीक्षण के समापन के बाद, क्षेत्राधिकारी ने थाने में मौजूद फरियादियों से भी संवाद किया। इस अवसर पर बुढ़ाना प्रभारी सुभाष बाबू अत्री सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
जलभराव की समस्या के समाधान की मांग
मोरना। सीकरी-सिकंदरपुर मार्ग पर कई वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और पैदल यात्री अक्सर गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ब्लॉक मोरना क्षेत्र के सीकरी गांव के पूर्व प्रधान पति इरफान अली उर्फ अप्पी प्रधान ने बताया कि यह मार्ग कई सालों से क्षतिग्रस्त है। प्रतिदिन हजारों वाहन इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने इस समस्या के संबंध में कई बार प्रशासन को सूचित किया है। हालांकि, सड़क की स्थिति में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। सिकंदरपुर निवासी मैनपाल प्रधान अमरेश कुमार और दिलबहार अंसारी के साथ-साथ सीकरी निवासी भाकियू नेता अफसर अली, मौ. शहज़ाद, मौ. आमिर, वकार अहमद, शमीम अहमद और मौ. दिलशाद सहित अन्य लोगों ने भी प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की अपील की है।
ललित विद्यार्थी योग गुरु के साथ किया योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। हालांकि दूषित वायु, ग्लोबल वार्मिंग, बिगड़ा खान-पान और व्यस्त जीवनशैली सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में प्राकृतिक उपायों को अपनाकर विपरीत पर्यावरणीय परिस्थितियों और बिगड़ी जीवनशैली में भी खुद को स्वस्थ और रोगों से बचाव किया जा सकता है। इन प्राकृतिक उपायों में से एक प्रभावी तरीका योग है। योग या ध्यान लगाना स्वास्थ्य को कई प्रकार से लाभ पहुंचा सकता है। इसका असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर होता है। योग के इसी महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल एक दिन योग के नाम समर्पित किया जाता है। उत्तर प्रदेश की सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है इस लिए जय समता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भ्रष्टचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है लगातार 6 वे दिन भी दिन-रात धरना प्रदर्शन जारी है अधिकारियों ने इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया है। जय समता पार्टी ने जिला कारागार की अनियमितताओं का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
कोहरे से घिरने लगा हाईवे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।दिसम्बर का महीना शुरू होने के साथ मौसम मे एकाएक बदलाव आना शुरू हो गया है। दिन में भले ही तेज धूप हो। परन्तु सुबह-रात में ठण्ड और कोहरा होने लगा है। हाईवे पर घने कोहरे का असर वाहनो की रफ्तार पर भी पड रहा है।
नवम्बर माह के बाद दिसम्बर माह के पहले सप्ताह से सर्दी का अहसास होने लगा है। दिसम्बर का महीना शुरू होने के साथ हल्की-हल्की ठण्ड के साथ हाईवे पर कोहरा भी नजर आने लगा है। कोहरे के साथ वाहनो की रफ्तार स्वतः धीमी पड गई है। क्योंकि कोहरे मे सडक हादसे का भय रहता है। पुलिस प्रशासन द्वारा सडक हादसे के मददेनजर चीनी मिलों में गन्ना भरकर ले जाने वाले किसानों की भैंसा-बुग्गी, टै्रक्टर-ट्रालियों, ट्रोले आदि पर भी रिफ्लेक्टर लगवाया जा रहा है। ताकि सडक हादसों से बचा जा सके। वहीं दूसरी और सर्दी के दृष्टिगत विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए भी सक्रिय हो गई हैं। जो असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आ गई हैं।


