Muzaffarnagar News: दमकल विभाग की गाडियों को हरी झण्डी दिखाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अर्न्तगत आगजनी की घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दमकल विभाग की गाडियों को पुलिस लाईन से हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना। सम्पूर्ण भारतवर्ष में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम तथा अग्निशमन सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक १४ अप्रैल से २० अप्रैल तक च्अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताहज् मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाईन से दमकल विभाग की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दमकल कर्मीयों द्वारा इस दौरान आमजन को आग की घटनाओं से बचने के लिए जागरूक करते हुए लोगों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी जाएगी। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत नागरिकों को अग्नि से बचाव तथा सावधानी बरतने के संबंध में जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों के तहत आग लगने की स्थिति में रोकथाम की व्यवस्था, सुरक्षित एवं पर्याप्त पलायन मार्ग की व्यवस्था, दमकल विभागध्सहाता को घटनास्थल तक पहुंचनें के लिए पर्याप्त मार्ग की व्यवस्था, आगजनी की स्थिति में जीवित रहने के उपाय, उद्योगों में अग्नि सुरक्षा एवं सावधानियां, बहुमंजिले भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण की व्यवस्था तथा उपयोग की विधि, पटाखों/आतिशबाजी से सावधानी, फायर एक्सटिंग्यूशर का इस्तेमाल आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
इसके साथ ही स्कूलों/कॉलेजों में निबन्ध, चित्रकला, व्याख्यान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री एसएस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के पदाधिकारीयों के साथ पुलिस लाईन स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा एसएस दास चौरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप दास व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

