समाचार (Muzaffarnagar News)
रेलवे लाइन के समीप मिला युवती का शव
खतौली। (Muzaffarnagar News) रेलवे लाईन के समीप युवती का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जांच पडताल शुरू की।
सूत्रो के अनुसार खतौली क्षेत्र के सफेदा रोड फाटक के रेलवे लाईन के समीप युवती का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा की गई जांच पडताल मे मृतका की पहचान निकटवर्ती गांव कडली निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूनम पुत्री महकार के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनो को हादसे की जानकारी दी। छात्रा पूनम की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पडौसियो के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया। इस दौरान ग्रामीणो मे यह चर्चा रही कि सम्भवतः ट्रेन की चपेट मे आकर उक्त युवती की मौत हुई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
12 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रभारी सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि दिनांक १२.०३.२०२२ दिन द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है , जिसमे अत्याधिक संख्या में वादकारियों की उपस्थिति रहेगी । अतः जनहित में उक्त कार्यक्रम का प्रिन्ट एंव इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम ये व्यापक प्रचार प्रसार कराने का कष्ट करे ।
छात्रोंमें हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छात्रो के बीच आपसी मारपीट होती देख दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गई। झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।
जानकारी के अनुसार जानसठ रोड पर आज दोपहर के वक्त कुछ स्कूली छात्रो के बीच हुए आपसी विवाद मे लात घूसे तथा बैल्ट चल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
कार की चपेट में आकर घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी सुमितपाल आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा कूकडा ब्लॉक पर काम से जा रहा था। कि बाईक सवार उक्त युवक जैसे ही बिलासपुर बाईपास पर पहुंचा कि इसी बीच वह मेरठ की और से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा उसके परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
झुलसा युवक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मल्लूपुरा में एक युवक विद्युत ट्रांसफार्मर पर जा गिरा और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जंहा नाजुक हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि नियाजूपुरा निवासी ३० वर्षीय पुत्र शाहरुख पुत्र समीर खान मल्लूपुरा में निर्माण कार्य में लगा हुआ था। दीवार पर कार्य करते समय वह समीप स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर जा गिरा और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया।
जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी साजिद ने आज सुबह हुई कहासुनी मे घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
सीएमओ ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में १३ लाख ५५ हजार ३५२ बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० महावीर सिंह फौजदार के द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया, उन्होंने बताया कि जनपद में यह कार्यक्रम ११ मार्च से १९ मार्च के मध्य चलाया जाएगा जिसमें ०१ वर्ष से १९ वर्ष आयु के ३५५३५२ बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने बताया कि बच्चों को डीवार्मिंग टेबलेट खिलाने से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होता है, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा एनीमिया से बचाव किया जाता है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पंवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ० गीतांजलि वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विपिन कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर श्री अनुज सक्सेना, चिकित्सा अधिकारी डॉ० राकेश बंसल, कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर संजीव मलिक अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर श्री कमल कुमार, श्री अविनाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
डीएम ने किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सखा समूह द्वारा पढाया
जानसठ। (Muzaffarnagar News) विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत भूमा में बी०एम०एम० द्वारा समूह की अशिक्षित महिलाओं को सखा समूह द्वारा पढाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव के निर्देशानुसार विकास खंड जानसठ के खंड विकास अधिकारी संत प्रकाश सिंह के निर्देशो के क्रम में ग्राम पंचायत भूमा में बी०एम०एम० द्वारा समूह की अशिक्षित महिलाओं को सखा समूह द्वारा पढाया गया।
स्काउट गाइड शिविर का आरंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एस.डी. इंटर कॉलेज के प्रांगण में तृतीय सोपान स्काउट गाइड शिविर का आरंभ हुआ इसका उद्घाटन जिला गाइड कमिश्नर मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी गोयल प्रधानाचार्य एस.डी. इंटर कॉलेज झांसी की रानी के द्वारा किया गया इस अवसर पर एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य श्री सोहनपाल सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी इस शिविर में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, एस.डी. इंटर कॉलेज रोडवेज, चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज के जनता इंटर कॉलेज पचेंडा के स्काउट गाइड द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है प्रार्थना एवं झंडा गान के उपरांत ध्वजारोहण किया गया आज शिविर काल में टोली बनाना, प्रार्थना ,झंडा गान, नियम, प्रतिज्ञा ,सिद्धांत ,सलामी का ज्ञान दिया गया शिविर का संचालन जिला संगठन कमिश्नर स्काउट- श्री भारत भूषण अरोरा के नेतृत्व में किया जा रहा है शिविर के प्रशिक्षक के रूप में श्री अरविंद कुमार ,आयुष चौधरी (स्काउट मास्टर )श्री प्रवीण भटनागर , कु. ज्योति, श्री अरविंद कुमार, डॉ. राजबल सैनी ,श्री राहुल कुमार, श्री यशपाल सिंह, आदेश त्यागी, संजय सिंह गाइड कैप्टन -श्रीमती मधु गुप्ता,बबीता रानी आदर्श धीमान ,वासु वर्मा, यश बंसल, सौरभ कुमार इत्यादि द्वारा शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया
वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रध्छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसमें खो-खो (महिला वर्ग) व वॉलीबाल (पुरूष वर्ग) के अन्तिम मुकाबले हुए।
पुरूष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलो का प्रथम मैच एन०सी०सी० व बी०ए० द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ जिसमें बी०ए० द्वितीय वर्ष १३-१५ व १४-१६ से विजयी रही। द्वितीय मैच बी०कॉम तृतीय वर्ष व बी०एफ०ए० के मध्य हुआ जिसमें बीकॉम तृतीय वर्ष १५-०८ व १५-०९ से विजयी रही। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मैच में बी०एफ०ए० व एन०सी०सी० के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने १०-१५ व १२-१५ से जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बी०कॉम तृतीय वर्ष ने बी०ए० द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरूष वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलो का पहला मैच एन०एस०सी० व बी०ए० प्रथम वर्ष के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने जीता। दूसरा मैच बी०ए० द्वितीय वर्ष व बी०एस०सी० (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी०ए० द्वितीय वर्ष ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बी०एस०सी० (विज्ञान) ने बी०ए० प्रथम वर्ष को हराकर जीता। प्रतियोगिता पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में एन०सी०सी० ने बी०ए० द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए मैच में बी०ए० व एन०सी०सी० के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने १०-१५ व १३-१५ से जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बी०एस०सी० (विज्ञान) ने बी०कॉम द्वितीय वर्ष को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में आज के मुकाबले में पहला मैच एन०सी०सी० व बी०एफ०ए० के मध्य हुआ जिसे एन०सी०सी० ने जीता। दूसरा मैच बी०ए० द्वितीय वर्ष व बी०एस०सी० (विज्ञान) के मध्य हुआ जिसे बी०एस०सी० (विज्ञान) ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बी०ए० द्वितीय वर्ष ने बी०एफ०ए० को हराकर जीता। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में एन०सी०सी० ने बी०एस०सी० (विज्ञान) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष अंकित धामा, सुमित, रिजवान, अनिमेष, तुषार, दुष्यन्त, रूद्र गौतम, रितिक, रिजवान, यश, निकिता व खुशी रहे ।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगणों व कर्मचारियों आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
दवा व्यापार संगठन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर । (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रचंड बहुमत हासिल करने पर एवं मुजफ्फरनगर विधानसभा से हैट्रिक लगाने पर कपिल देव अग्रवाल को को शुभकामनाएं देने पहुंचा मुजफ्फरनगर दवा व्यापार संगठन, संगठन के अध्यक्ष रविंद्र निरवाल कोषाध्यक्ष राजेश जुनेजा एवं सभी पदाधिकारियों ने कपिल देव अग्रवाल जी को बुके देकर हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके कैबिनेट मंत्री बनने की कामना की इस अवसर पर संजीव वर्मा, अक्षय मित्तल पुष्पेंद्र मलिक ,रामवीर सिंह ,मनीष गोयल ,आशीष बिंदल, अमित चौधरी ,अमित वत्स, तरुण शिवाच ,दीपक अरोड़ा, आत्माराम अरोरा ,संदीप सैनी ,अंशुल वालिया, अरविंद कुमार ,दीपक भाटिया आदि व्यापारी उपस्थित रहे
पंजाब राज्य में जीत को लेकर मनाया जश्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पंजाब में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनने पर मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर किया मिष्ठान का वितरण किया। पंजाब ११७ में से ९२ सीट आप पार्टी को मिली। शिव चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमे पंजाब राज्य में बड़ी जीत को लेकर खुशी का इजहार किया तथा एक दूसरे को जीत की बधाई दी व जीत का जश्न मनाते हुए लड्डू एक दूसरे को लड्डू खिलाये तथा मिष्ठान का वितरण किया साथ ही उत्तर प्रदेश व जनपद में पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गयी। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी आभा शर्मा,तसव्वुर हुसैन,गजाला सिद्दीकी, शहजाद नबी जैदी, मौ.गुफरान,कैसर अली,मौ. सुलेमान,मौ. नईम कुलदीप तोमर,शाहनवाज सिद्दीकी, नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर एम पैथ पैथोलॉजी के तत्वाधान में अपना घर आश्रम शुक्रताल में निशुल्क द्वितीय चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजनश्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर के प्रमुख सेवादार राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः से अपना घर आश्रम बिहारीगढ़ शुक्रताल में श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर व एम पैथ पैथोलॉजी के तत्वाधान में निशुल्क द्वितीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें डाक्टर कमल गुप्ता, वरूण कुमार, रवित , नितिन,अभितेष द्वारा अपना घर आश्रम के लगभग डेढ़ सौ प्रभु जी की थायराइड, शुगर, कोलस्ट्रोल, लीवर ,यूरिक एसिड आदि की जांच कर निशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गई। इस अवसर पर अपना घर आश्रम के विनोद जी, अजय मित्तल जी, सौरभ नरूला जी, अमित गर्ग जी,हरि ओम जी ,वीरेंद्र जी व श्री सालासर बालाजी धाम के अनेकों सेवादार उपस्थित रहे।
साफ सफाई का किया निरीक्षण
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) विकास खंड शाहपुर में ए०डी०ओ०(पी०) द्वारा ग्राम आदमपुर, विकास खण्ड शाहपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्माणाधीन सार्वजनिक सोख्ता पिट का एवं कम्पोजिट विद्यालय का एवं सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास खंड शाहपुर में खंड विकास अधिकारी राम कुमार के नेतृत्व में ए०डी०ओ०(पी०) द्वारा ग्राम आदमपुर, विकास खण्ड शाहपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत निर्माणाधीन सार्वजनिक सोख्ता पिट का निरीक्षण किया गया, तथा ए०डी०ओ०(पी०) ने ग्राम प्रधान व बी०सी० अश्विनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इसके अलावा सफाई कर्मी की उपस्थिति का निरीक्षण किया गया जो आज बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये जिसकी पुष्टि कम्पोजिट स्कूल के इंचार्ज अध्यापक एवं ग्राम प्रधान जी द्वारा भी की गई, कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया सभी स्कूल स्टाफ उपस्थित मिला, वर्ष २०२१- २२ हेतु स्कूल फंड में ७५०००ध्- की कम्पोजिट ग्रांट विकास ध् मरम्मत कार्य हेतु प्राप्त हुई है, जिसका अभी तक स्कूल द्वारा उपभोग नहीं किया गया हैं।
रंगदारी के आरोपी दबोचे
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) कस्बे में आरामशीन वालो से किसान संगठन की आड़ में रंगदारी मांगने वाले और पुलिस पर रौब गालिब करने वाले शमशाद ओर उसके साथी को आज पुरकाजी पुलिस ने गिरफ्तार करके हवालात की हवा खिलाई शमशाद ओर इसके कुछ साथी अलग अलग किसान संगठनों की आड़ में लोगो का उत्पीड़न कर रहे हैं आज पकड़े गए शमशाद से पुरकाजी के सभी मशीन वाले परेशान थे।
मिठाई बाटकर खुशी का किया इजहार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,शोभित जैन,शिव कुमार सिंहल,मुकेश गुप्ता,राजेंद्र अरोरा,उदित किंगर,विजय कुच्छल,वासु गोयल,अभिलक्ष मित्तल,गौरव जैन,अतुल गोयल,राहुल गोयल,अखिलेश शर्मा व अन्य द्वारा शिव चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर एवं पटाखे छुड़ाकर प्रचंड बहुमत के साथ उश प्रश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन अग्रवाल जी एव कपिल देव अग्रवाल की प्रचंड जीत का स्वागत किया गया
भजन कीर्तन के साथ सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा में प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चल रहा श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव भगवान के भजन-संकीर्तन के बीच धूमधाम से संपन्न हो गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कथा व्यास राजयोगिनी बीके प्रवेश बहन ने कहा कि भागवत मनुष्य के जीवन में परिवर्तन लाने का माध्यम है। भागवत सुनने से मानव के जीवन में निश्चित ही बदलाव आता है। भागवत कथा अमृत समान है, इसलिए हमें मन लगाकर सुनना चाहिए। श्रीसुंदर कांड समिति ने भगवान के नाम का गुणगान किया, जिसमें आचार्य पंकज शर्मा ने शिव आराधना प्रस्तुत की। अंकित शर्मा ने श्रीराम स्तुति की। पंडित पारुल शर्मा ने कान्हाजी का अलौकिक भजन प्रस्तुत किया। मा. बलीराम ने श्मेरा छोटा कन्हैया तेरा माखन कैसे खा गयाश् प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में हरियाणा से आए सतपाल, सुशीला, रमणी देवी, शिमला, सुभाष, बाला, सुंदरी, अमित, प्रधान तरुण धीमान, बीके परी बहन, बीके श्रवण कुमार, बीके शिल्पी, आरती, लक्ष्मी, सोम शर्मा व राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
इमरजेंसी चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बदलते मौसम को देखते हुए लोग अलग-अलग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं इसी को देखते हुए जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बाबूराम कर्णवाल मरीजों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही ना करते हुए अपने मेडिकल स्टाफ के साथ मरीजों के इलाज और देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, डॉक्टर बाबूराम कर्णवाल अपनी इस मेहनती छवि के लिए जाने जाते हैं
अष्टाहिका पर्व पर किया धार्मिक विधान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली में बड़ा बाजार स्थित सराफान जैन मंदिर में फाल्गुन मास में होली के उपलक्ष्य में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के साथ अष्टाहिका पर्व महोत्सव मनाया गया। पंडित सनत कुमार व विनोद जैन ने धार्मिक विधान मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई। पर्व को लेकर भक्तों में उत्साह देखा गया। प्रातःकाल भक्तिभाव से जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया। अष्टद्रव्य के साथ अर्घ्य समर्पित किए गए। संगीत की स्वर लहरियों के साथ पूजा हुई। इंद्र-इंद्राणी की वेशभूषा में श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य नीरथ किए। धर्मसभा में विधानाचार्य सनत कुमार व विनोद जैन ने बताया कि अष्टाहिका पर्व अनादि काल से मनाया जाने वाला महोत्सव है। यह वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। नंदीश्वर द्वीप में स्थित जिनालयों में सौधर्म इंद्र देवताओं के साथ मिलकर भक्तिभाव से जिनेंद्र भगवान का पूजन करते हैं। एक जिनालय में १०८ जिनबिंब होते है। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम व धार्मिक प्रश्न-मंच होते हैं। धर्म स्वाध्याय होता है। कार्यक्रम में डा. ज्योति जैन, करुणा, अनीता, मंजू, अंजली, शिखा, रुचि, अंजना, रीता, सुनीता, नेहा, शोभा, अलका, निशा, वीनू, योगेश, शीलचंद, अरुण, कविता, डीके जैन, आलोक, विपिन, प्रमोद, राकेश, डब्बू, वीकू, अजय, संजय, प्रदीप, अतुल, नीरज, कुलदीप, राजीव, प्रमोद व एलएम जैन आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता नीरज जैन ने बताया कि कार्यक्रम १८ मार्च तक आयोजित होगा।


