Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शोभायात्रा 5 को व 7 को होगी भजन संध्या-पुष्प वर्षा से होगा भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 29 वॉ श्री श्याम वन्दना महोत्सव व शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।नई मन्डी रामलीला भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष यह 29 वॉ श्याम वन्दना महोत्सव है।

5 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे से श्याम बाबा की विशाल शोभा यात्रा माता वाला मन्दिर-छारिया मन्दिर से प्रारम्भ होकर नई मन्डी के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहर मे पहुंचेगी तथा वहां सम्पूर्ण शहर का भ्रमण कर वापिस नई मन्डी रामलीला भवन पर समापन होगा।

यात्रा का मुख्य आकर्षण हैलीकॉप्टर से श्याम बाबा की यात्रा पर पुष्प वर्षा होगी। हैलीकॉप्टर मे सवार केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, उद्योगपति भीमसैन कंसल, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, वीशू तायल व वैभव जैन हैलीकॉप्टर से यात्रा कर पुष्प वर्षा करेंगे। शोभायात्रा मे आतिशबाजी, घोडे, 4 बैण्ड, ढोल पार्टी, 10 झांकिया शामिलि रहेंगी। श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने प्रेमियों को दर्शन देंगे।

शनिवार 7 अक्टूबर को शाम 7 बजे से नई मन्डी रामलीला भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया है। बाबा का विशाल दरबार सजाया जाएगा। जयपुर से भजन गायिका रजनी राजस्थानी व कोलकाता से प्रथम बार यूपी मुजफ्फरनगर मे आने वाले भजन गायक तुषार चौधरी अपने भजनों से बाबा को रिझायेंगे।

प्रेसवार्ता मे समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के अलावा, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विकास गोयल, अचिन जिन्दल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, राजीव बंसल, रींकू गर्ग, अनुज गर्ग, राजकुमार जिन्दल, नरेन्द्र गर्ग, श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, मुकेश गोयल, शुभम गुप्ता, अनिल गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक तायल, प्रिंस चावला, विक्की, अर्पित एवं श्याम परिवार के काफी सदस्य मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =