Muzaffarnagar News: गोदाम में लगी आग, तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड ने
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुराने फ्रिज और वाशिंग मशीन के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के चलते लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। आग की घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित कय्यूम अंसारी के गोदाम पर आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची थी। कय्यूम अंसारी ने बताया कि उनका पुराने फ्रिज और वॉशिंग मशीन का गोदाम है। देर रात यहां आग लग गई।
अंसारी ने बताया कि पड़ोसियों से उन्हें आग लगने की सूचना दी। बताया कि जानकारी पाते ही वह गोदाम पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। देर रात फायर ब्रिगेड अधिकारी जय किशोर सैनी ने तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गोदाम मालिक अय्यूब अंसारी ने बताया कि आग में उनका लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। बताया कि इसके साथ ही माल तथा लेन-देन का हिसाब किताब भी राख हो गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
#WATCH रूड़की रोड श्री राम पॉलिटेक्निक के पास पुराने एसी फ्रीज वाशिंग मशीन के गौदाम में लगी भयंकर आग आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर #muzaffarnagar pic.twitter.com/nGiR7QLhNF
— News & Features Network (@mzn_news) May 8, 2022
फायर ब्रिगेड अधिकारी जय किशोर सैनी ने बताया कि शुरुआती हालात को देखते हुए आग के कारणों का अंदाजा लगाया जाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि रात से सोमवार सुबह तक उनका प्रयास आग पर काबू पाने का रहा। उन्होंने बताया कि विभाग आग के कारणों की बारीकी से जांच की जाएगी।
हटवाया अवैध कब्जा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अप्राप्त जानकारी के अनुसार पुरकाजी में एचडीएफसी बैंक के पास चक्की वालो के सरकारी जगह में अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी जिस पर आज सुबह से नायब तहसीलदार ओर कोतवाल पुरकाजी भारी पुलिसबल को साथ लेकर हाइड्रा जेसीबी ओर कई ट्रेक्टर ट्रालियों की साथ पहुंचे
अवैध कब्जाधारियों द्वारा गेट ना खोलने पर पुलिस ने पडौसी की तरफ से जाकर गेट खोला सरकारी जगह में रखा सामान थाने भिजवाया गया है कार्यवाही अभी जारी है इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मोजूद रहा।

