Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अंतर्राज्य गिरोह के चार शातिर दबोचे, थाने के निकट हुई डकैती का राजफाश क

मीरापुर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने अंतर्राज्य गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए थाने के निकट हुई डकैती का राजफाश कर दिया। पुलिस को बदमाशों के कब्जे से तमंचे व कारतूस समेत चार हजार रूपये की नकदी मिली है।

मीरापुर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बीतीरात भूड़ बस्ती निवासी बशीर के यहां बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। पुलिस ने एक सूचना के बाद यहां से चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार बदमाश साथी फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने गत २७ फरवरी की रात खतौली रोड स्थित नई बस्ती निवासी शाहनजर, के यहां हुई लूट समेत मेरठ, हरिद्वार व मुजफ्फरनगर में हुई कुल १३ लूट डकैती की घटनाओं को करने की बात स्वीकार की।

पकड़े बदमाशों में जाहिद उर्फ लंबू पुत्र नफीस निवासी निरपुडा थाना दोघट जिला बागपत व हाल निवासी लक्सर जिला हरिद्वार, आसिफ पुत्र हासिम निवासी केतीपुरा बागपत, शाहबाज पुत्र दिलशाद निवासी इंचौली व राशिद पुत्र तय्यब निवासी गांव नानू जिला मेरठ शामिल हैं।

गए सात सौ रूपए बताए साढ़े चार लाख-प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात ने बताया कि बदमाश शाहनजर के घर से सात सौ रूपए लेकर गए थे, जबकि युनुस के घर से कुछ नही गया।

बता दें कि घटना के बाद शाहनजर ने डेढ़ लाख रूपए अपने तथा तीन लाख रूपए अपनी माँ के व साथ ही करीब २० तौले सोने के जेवरात व आधा किलो चांदी के जेवरात तथा सब्जी विक्रेता युनुस पुत्र अब्दुल वहीद ने ४० हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूटने की बात बताई थी।

१३ डकैती का राजफाश

पुलिस द्वारा पकडे गए बदमाशों ने मीरापुर समेत भावनपुर, किठौर, इंचौली, सरूरपुर, लक्सर हरिद्वार, पथरी हरिद्वार में हुई कुल १३ घटनाओं से पर्दा हटा दिया। पुलिस ने अलग-अलग जनपदों में हुई लूट की कुल १३ घटनाओं का राजफाश किया है। एसपी देहात ने बताया कि एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा बदमाशों को पकडने वाली टीम को पुरस्कार दिया जाएगा।

यह रहे टीम में शामिल-मीरापुर थाने के एसआइ अनित यादव, अवधेश शर्मा, नेत्रपाल सिंह तथा हेड कांस्टेबल कालूराम, सिपाही सूरज, संदीप डागुर, अनुज कुमार व प्रवीण कुमार ने कड़ी मश्क्कत कर अंतर्राज्य गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − six =