Muzaffarnagar News: जिला कारागार में सम्राट शाखा द्वाराकैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा संस्कृति माह के पंचम कार्यक्रम में जिला कारागार में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ आर. के.सिंह (प्रा० अध्यक्ष), परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक) एवंराजेश कुमार सिंह (जेलर साहब) मेघा राजपूत (डिप्टी जेलर) का सानिध्य प्राप्त हुआ।
आज के कार्यक्रम में कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए डॉ वी. डी. भारद्वाज (सीनियर फिजिशियन), डॉ वैभव सिंह (दन्त चिकित्सक), डॉ अनिल कुमार (फिजियोथेरेपिस्ट) का जिला कारागार में आगमन हुआ। सर्वप्रथम शाखा की और से सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ साहब ने कैदियों का परीक्षण किया तथा जरूरी सलाह दी व दवाईयां लिखी जिन्हें पर्चे के हिसाब से शाखा द्वारा दवाई मंगाकर वितरित की जाएगी।
कुल १५५ कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए परमकीर्तिशरण अग्रवाल ने कहा कि शाखा समाज सेवा के कार्य पहले से ही कर रही है यहाँ पर सेवा कार्य कर बहुत अच्छा लगा। अध्यक्ष डॉ नितिन जैन ने कहा कि सम्राट शाखा संस्कृति माह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिनमें से एक यह कार्य सर्वोत्तम है उन्होंने जेल में आवश्यकतानुसार शाखा सदस्यों की और से सीलिंग फैन देने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि डॉ आर के सिंह ने सम्राट शाखा द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की उन्होंने जेलर साहब को कहा कि भारत विकास परिषद सेवा के कार्य में अग्रणी संस्था है आप जो भी सेवा कार्य कहेंगे वह उसे अवश्य पूरा करेंगे।राजेश कुमार सिंह ने सम्राट शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस शिविर से निश्चित ही रोगियों को लाभ प्राप्त होगा। कुलदीप भारद्वाज ने जेल में योगा कैम्प करने के लिए कहा जिसे जेलर साहब ने तुरंत स्वीकृति दे दी।
कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव संजीव अग्रवाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात सभी ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा कोषाध्यक्ष ई०पी.के.गुप्ता, सुनील गर्ग, कीमती लाल जैन, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट,सुनील अग्रवाल, अशोक सिंघल (इण्डियन प्रेस), अजय अग्रवाल एडवोकेट,प्रदीप खन्ना, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, गंगा सागर गोयल, प्रीतम सिंघल, विजय भार्गव, अवधेश गुप्ता, हन्नी गोयल,मोहित बंसल, का पूर्ण सहयोग रहा।

