Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हाईस्कूल एवं इंटर की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा की तिथि घोषित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेंद्र कुमार ने प्रयागराज से जारी पत्र के माध्यम से बताया कि वर्ष २०२३ की हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट एवं इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षाएं दिनांक १५ जुलाई २०२३ (दिन शनिवार) को निम्नांकित कार्यक्रमानुसार सम्पादित करायी जायेगी
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने आगे बताया कि १- हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट परीक्षा दिनांक १५-०७-२०२३ प्रातः पाली में ०८ः०० से ११ः१५ बजे तक। – २- इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षा – दिनांक १५-०७-२०२३ सायं पाली में ०२ः०० से ०५ः१५ बजे तक। –
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने आगे बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट एवं इण्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्ट परीक्षाएं जनपद मुख्यालय पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित किये गये परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक
परीक्षा केन्द्रों पर निम्नांकित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगे -परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थी/केन्द्र व्यवस्थापक/ अध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाह्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कहा कि केन्द्र व्यवस्थापक ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे, जिससे कि परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाये। इसी प्रकार परीक्षा समाप्ति के पश्चत् भी ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
परीक्षा कक्ष के भीतर परीक्षार्थियों को मोबाइल, पेजर, अथवा किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। परीक्षा अवधि में कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सी०सी०टी०वी० कैमरे एवं राउटर आदि पूर्णतया क्रियाशील रहेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों के रख-रखाव की समग्र व्यवस्था मुख्य परीक्षा की भांति निर्धारित स्ट्रांग रूम में डबल लाक युक्त आलमारी में ही की जायेगी। स्ट्रांग रूम २४ग्७ दिन क्रियाशील वायस रिकार्डर युक्त सी०सी०टी०वी० की निगरानी में रहेगा।
प्रश्नपत्रों के पैकेटों को केन्द्र व्यवस्थापक. वाह्य केन्द्र-व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सी०सी०टी०वी० कैमरे की निगरानी में ही खोला एवं वितरित किया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कहा कि सम्बन्धित परीक्षार्थी परिषद की वेबसाइट से अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर अथवा पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से सम्पर्क स्थापित कर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसे अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर निर्धारित तिथि को परीक्षा प्रारम्भ होने के ४५ मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अवश्य पहुँच जाय, जिससे परीक्षार्थियों को सुनियोजित एवं नियंत्रित ढंग से परीक्षा कक्षों में बैठाये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + twenty =