Muzaffarnagar News: गृह मंत्री ने किया जनसम्पर्क, वन्दे मातरम से पूरी तरह गुंजायमान हुआ भगत सिंह रोड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गृह मंत्री अमित शाह ने अपने चुनावी अभियान के तहत भगवान आशुतोष की पूजा कर पार्टी की जीत की कामना की। इस दौरान भारत माता की जय,वन्दे मातरम से पूरी तरह गुंजायमान हुआ भगत सिंह रोड।
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। अमित शाह ने नगर के शिव चौक,भगत सिह रोड,दाल मंडी,सर्राफा बाजार,गोल मार्किट मे जन सम्पर्क किया। डोर टू डोर प्रचार को लेकर व्यापारियो मे अच्छा-खासा उत्साह बना रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरा भगत सिह रोड,दाल मंडी,आलू मंडी को फूलों,गुब्बारों और भगवा रंग से सजाया।
इस दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी हाथो में फूल लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आगमन का भगत सिह रोड पर गर्मजोशी से इंतजार करते रहे। इस दौरान व्यापारियों ने योगी मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान अमित शाह ने भगत सिह रोड पर डोर टू डोर जन सम्पर्क किया।
शिव चौक व भगत सिह रोड पर जन सम्पर्क के पश्चात गृह मंत्री अमित शाह अपने काफिले के साथ मेरठ रोड स्थित उद्यमी सतीश गोयल के आवास पर पहुंंचे यहां भोजन कर अमित शाह देवबंद के लिए रवाना हो गए।
गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। गृह मंत्री के दौरे को लेकर रूट डायवर्ट किया गया। जाम से मुक्ति के लिए पुलिस तथा टै्रफिक पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही।
