Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बार व बेंच बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय मनमोहन मित्तल एडवोकेट मेमोरियल युगल बार व बेंच बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया

जिसका शुभारंभ चवन प्रकाश, जिला जज , मलखान सिंह, पी ओ, रू्रष्टञ्ज, सत्यानंद उपाध्याय, प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट , रंजन मित्तल एडवोकेट व ब्रिजेन्द्र मलिक, महासचिव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।टूर्नामेंट में पांच कैटेगरी में मैच खेले गए, जिसमें पेटर्न्स कैटेगरी में सत्यानंद उपाध्याय( प्रिंसिपल जज फैमिली) कोर्ट व रविंद्र सहरावत एडवोकेट की टीम विजय रही

चमन प्रकाश (जिला जज ) व ब्रिजेंद्र मलिक महासचिव सिविल बार की टीम उपविजेता रही ।इसी प्रकार इंटर ऑर्गनाइजर्स इवेंट में रजनीश त्यागी (अपर जिला जज) व प्रेम दत्त त्यागी, एडवोकेट की टीम विजयी रही तथा अनिल कुमार (अपर जिला जज) व भगत सिंह एडवोकेट की टीम उपविजेता रही, लक्की कैटेगरी में मो. तारिक व रविंद्र सहरावत एडवोकेट की टीम विजेता रही तथा दुष्यंत त्यागी व प्रंजय चौहान एडवोकेट की टीम उपविजेता रही वेटरन कैटेगरी में राकेश कश्यप व सुधीर बालियान एडवोकेट की टीम विजय रही

अनुराग सिंह व मो. तारिक की टीम उपविजेता रही तथा ओपन कैटेगरी में अनुराग सिंह व मोहम्मद तारिक एडवोकेट की टीम विजय रही तथा सतीश एमएसीटी, सुधीर बालियान एडवोकेट की टीम उप विजेता रही। इस अवसर पर सभी विजय होने वाली टीमों को ट्रॉफी तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया गया

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अनिल दिक्षित, अनिल जिंदल जितेंद्र कुमार ,श्री जयनंद त्यागी अवध बिहारी लाल गुप्ता , नरेश चंद गुप्ता , नेत्रपाल सिंह, सुनील गर्ग, सत्यपाल नरेश,योगेंद्र मित्तल, जितेन्द्र पाल सिंह, मीरा सक्सेना, श्यामवीर सिंह , सत्येंद्र कुमार , अभिनव अग्रवाल , मनोज त्यागी आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे, सभी अतिथियों द्वारा आयोजन समिति के सदस्य जय सिंह पुंडीर (अपर जिला जज) , रजनीश त्यागी (अपर जिला जज) , के पी वर्मा , निपुण जैन , अन्नू कुच्छल आदि को भव्य आयोजन कराने के लिए बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रकार आयोजन कराते रहने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 10 =