Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना सिखेडा पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड में 2 शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिखेडा पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०२ अभियुक्त गिरफ्तार (०१ अभियुक्त घायल) जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०१ खोका कारतूस, ०४ जिंदा कारतूस ३१५ बोर तथा ०१ हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल नम्बर डीएल १२ एसबी ६९०६ बरामद किया।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सिखेडा के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस की बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०२ अभियुक्तगण को भण्डूर रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया वहीं ०१ अभियुक्त पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में घायल हो गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ तमंचे मय ०४ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर तथा ०१ हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल नम्बर डीएल १२ एसबी ६९०६ बरामद की गई। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण राहुल पुण्डीर पुत्र किरनपाल सिह तिलफरा थाना ननौता, सहारनपुर(घायल), गोलू उर्फ प्रयास मीना पुत्र राजेश मीना निवासी पालनपुर थाना हिन्डोन जनपद करौली (राजस्थान) ।

जिसके कब्जे से ०२ तमंचे मय ०४ जिंदा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ हीरो स्पलेण्डर मोटरसाइकिल नम्बर डीएल १२ एसबी ६९०६। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० सचिन कुमार शर्मा, उ०नि० विजय कुमार शर्मा, गुरूबचन सिह, वेद प्रकाश सिह, है०का० प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, का० अरूण कुमार, विकास कुमार, अर्जुन कुमार थाना सिखेडा शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − eight =