Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- श्याम वंदना महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के द्वारा ३४ वा श्याम वंदना महोत्सव बड़ी धूमधाम से नई मंडी रामलीला भवन में मनाया गया जिसमें श्याम बाबा का भव्य दरबार लगाया गया एक प्राचीन कथा के अनुसार एक गाय प्रतिदिन एक ही जगह पर जाकर स्वयं दूध दे देती थी जब वहाँ पर खुदाई हुई तो वही से श्याम बाबा के शीश का प्रकट होना माना जाता है

उसी दृश्य को दिखाते हुए दरबार लगवाया गया और गुफा में बैठे हुए श्याम बाबा फूलों के श्रृंगार में सजकर बहुत मनमोहक लग रहे थे । मुख्य अथिति के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता सचिन सिंघल उपस्थित रहे। कपिल देव अग्रवाल जी ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन भी गाया और कहा की समिति ने बाबा के मंदिर बनाने का संकल्प लिया लेकिन समिति में आपस में छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो गया था जो कि श्याम बाबा की कृपा से अब खत्म हो चुका है

और आज सभी सदस्य एक ही मंच पर दिखाई दे रहे है मंत्री जी ने कहा कि समिति में हुए विवाद से मुझे भी बहुत कष्ठ हुआ था क्योंकि माननीय मंत्री जी ने मनीष अग्रवाल और अचिन सागर गर्ग को अपना दाया हाथ और बाया हाथ बताया मुख्य यजमान के रूप में अरविंद बंसल मिर्च वाले और अरुण गर्ग पेपर वाले, राजेन्द्र गुप्ता और राजकुमार सिंघल आटे वाले रहे ।

जयपुर से आये हुए भजन गायक तृप्ति लडडा और सौरभ शर्मा ने बाबा को और प्रेमियों को खूब रिझाया बाबा के प्रेमियों से पूरा पंडाल भरा हुआ था समिति की ओर से छप्पन भोग,इत्रवर्षा,ओर बाबा की कृपा से बाबा के सभी प्रेमियों के लिये भोजन प्रसाद की व्यवस्था की हुई थी।

समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, रिंकू गर्ग, राजीव बंसल, अनुज गर्ग, विनीत सिंघल, राहुल सिंघल,अचिन बंसल,मोहित बंसल,अंशुल,सागर,अभिषेक सागर ,राजकुमार जिंदल, नरेंद्र गर्ग,अंकित गर्ग, मयंक अग्रवाल,अतुल गर्ग टीटू,संजीव अग्रवाल,निष्काम गर्ग,रचित सिंघल,कृष्ण बंसल,श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, शुभम गुप्ता, अनिल गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक तायल, हर्षित अग्रवाल, प्रिंस चावला, निक्की, अर्पित सिंघल, गट्टू, शास्वत गोयल, अनुराग, अवि, प्रांशु बंसल, वासु, विपुल गर्ग ,लोकेश बंसल,अनुज जिंदल,उत्सव जैन एवं श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =