Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अस्पताल पर लापरवाही का महिला की मौत पर लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक महिला की प्रसव के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानें। जानकारी के अनुसार भोपा स्थित आदर्श हॉस्पिटल में थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा निवासी महिला शवाब जेहरा को मंगलवार शाम प्रसव के लिए भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि रात के समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने की बात कही, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया, जिसमें महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन महिला की तबीयत खराब हो गई। 

अचेत अवस्था में महिला चिकित्सक ने मुजफ्फरनगर ले जाने के लिए कहा। मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने वापस भोपा पहुंचकर अस्पताल में महिला का शव रख हंगामा किया, और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और परिजनों को समझाया लेकिन वे नहीं मानें।पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 10 =