Muzaffarnagar News: किसान नेता दिवंगत चौधरी जगबीर सिंह को 19वीं पुण्यतिथि पर सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व चौधरी मंत्री योगराज सिंह के पिता और किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और यज्ञ हवन में शामिल होकर जनपद की कई हस्तियों ने आहूति प्रदान की है।
जाट कॉलोनी में स्थित पूर्व मंत्री योगराज सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद नेता अभिषेक चौधरी, अंकित स्रावण सहित रालोद, सपा के कई नेतागण व सामाजिक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने चौधरी जगबीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी गणमान्य लोगों का चौधरी लेखराज सिंह व चौधरी योगराज सिंह ने आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की 6 सितंबर 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर माजरा के पास उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वे कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहे थे।

