Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सेवानिवृत्त जस्टिस वीके त्यागी से पालिकाध्यक्ष ने की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस वीके त्यागी ने नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल से उनके आवास पर की शिष्टाचार मुलाकात की।

श्रीमती अंजू अग्रवाल के आवास पर हाई कोर्ट लखनऊ बेंच से सेवानिवृत्त जस्टिस वीके त्यागी द्वारा मुलाकात की गई। इस दौरान जस्टिस वीके त्यागी ने अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक गृहणी होते हुए भी उन्होंने जनता के प्रति जिस समर्पण और संवेदनशीलता के साथ अपने पदीय दायित्वों को निभाया है वह दूसरों को भी प्रेरित करने वाला है।

उन्होंने शहरवासियों के हितों के लिए एक समान नीति बनाकर बिना भेदभाव वाली कार्यप्रणाली और इमानदार व्यवस्था देने का प्रयास करने पर उनका आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर सभासद अरविंद धनगर, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी वह अन्य लोग भी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =