Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आईआईए के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के मुजफ्फरनगर चैप्टर चौयरमैन पवन कुमार गोयल के नेतृत्व में आईआईए के एक प्रतिनिधिमंडल की विशेष भेटवार्ता उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कपिल देव अग्रवाल से उनके मुजफ्फरनगर निवास पर हुई ।

इस भेंट वार्ता में आईआईए के स्पेशल इनवाइटी सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर विपुल भटनागर- कुशपुरी-अश्वनी खंडेलवाल, सह सचिव दीपक सिंघल-उमेश गोयल और ज्वाइंट पीआरओ राज शाह आदि उपस्थित रहे ।

चैप्टर चैयरमैन पवन कुमार गोयल ने मंत्री के समक्ष उद्योगों के लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किये जाने की मांग को रखते हुए ज्ञापन दिया और मंत्री जी से इस मुद्दे को मुख्य मंत्री जी के समक्ष रखने व हल कराने का अनुरोध किया । सीईसी मेंबर विपुल भटनागर ने मंत्री जी को लीज होल्ड भूमि से होने वाली समस्याओ से अवगत कराया साथ ही कुशपुरी ने बताया की फ्री होल्ड भूमि करने से सरकार को स्टांप ड्यूटी से राजस्व में भारी बढ़ोतरी भी होगी।

मंत्री ने आईआईए की इस मांग को सरकार के समक्ष रखने एवं पूर्ण सहयोग देने का भरोसा व्यक्त करते हुए आईआईए के प्रयासों की सराहना की और कहा की आपके इस विषय को पुरजोर तरीके से रखने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री से आपकी भेंट करवाऊंगा

लेकिन उससे पहले प्रमुख सचिव से भी आपके शीर्ष नेतृत्व की एक मीटिंग फिक्स करवाकरबढती महंगाई के खिलाफ काली पटटी बाधकर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा इस कार्य को करवाने का पूर्ण प्रयास करूंगा। इसके लिए आईआईए प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी का आभार जताया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + sixteen =