Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पिछले डेढ दशक में कश्यप और मल्लाहों की स्थिति दलितों से भी ज्यादा खराब- पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप सम्मेलन के एक दिन पूर्व महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के पिछडा वर्ग के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता इस शासन से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाह रही है।

इसलिए समाजवादी पार्टी विजय रथ को लेकर कानपुर से यात्रा शुरू कर चुकी है और अब पश्चिम में भी यह रथयात्रा शुरू होगी। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कश्यप ने कहा कि देखा जाये तो पिछले डेढ दशक में कश्यप और मल्लाहों की स्थिति दलितों से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। यद्यपि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने मछुआरों को पट्टे दिये।

छुट्टी घोषित करायी, फूलन देवी को रिहा कराया लेकिन हकीकत यह है कि इन पट्टो ंके नाम पर कश्यप और मल्लाहों के अलावा दूसरे लोग काबिज है और वे ही इन्हे चला रहे है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछडी जातियों को आरक्षण का लाभ दिया था जिसे बसपा ने चैलेंज किया और उस पर रोक लगा दी गयी।

बाद में दोबारा से इस प्रस्ताव पर कार्य हुआ लेकिन कोई भी संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आया। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि 2022 के चुनावों में कश्यप और मल्लाह जातियों का उद्दार होगा और इनकी राजनीतिक पहुंच भली प्रकार से चमकेगी। राज्य सभा सासंद विशम्भर सिंह ने कहा कि पिछडा वर्ग लामबंद हो चुका है इनकी जातिगत जनगणना नहीं हो पा रही है जोकि बहुत जरूरी है।

गणना के कारण कश्यपों का कहीं भी नम्बर नहीं है। उन्होंने आचार संहिता लगाने और उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। उन्होंने बताया कि इस वक्त समाजवादी पार्टी महंगाई और अपराध के मुद्दे पर भाजपा से दो-दो हाथ कर रही है और विजय रथ यात्रा जो पूर्वांचल में सब जगह घूम चुकी है

उसमे इन मुद्दों के जोर शोर से उठाया गया है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिया चौधरी, बच्ची सैनी, कामता प्रसाद निसाद, उमा कश्यप, सचिन अग्रवाल आतिशबाजी वाले (कोषाध्यक्ष) , मिथलेश पाल पूर्व विधायक, अंसार आढ़ती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + four =