Muzaffarnagar News: विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक यादव ने ली मीटिंग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विधानसभा निर्वाचन २०२२ को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्नं व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आज एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपदीय पुलिस व केन्द्रीय पुलिस बल के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने,सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने तथा कोविड-१९ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया
निर्वाचन को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए आने वाले सभी व्यक्तियो से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने, सोशल डिस्टेसिंग का सख्ती से पालन करवाने, वृद्ध एवं दिव्यांग की मदद करने हेतु निर्देशित किया गया।
फोर्स के साथ किया फ्लैगमार्च
जानसठ। (Muzaffarnagar News)विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कस्बा चौकी इंचार्ज ने कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में सी आई एस एफ फोर्स के कम्पनी कमांडेंट के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया। आगामी १० फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयारी है
जिसको लेकर कस्बा चौकी इंचार्ज जानसठ गजेंद्र सिंह ने सीआईएसफ कंपनी कमांडेंट के साथ कस्बे व ग्रामीण के भीड़भड़ वाले व संवेदनशील क्षेत्र में भारी पुलिस बल एवं सी आई एस एफ फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया इस दौरान डीएसपी ने लोगों के बीच जाकर संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति ने किसी गरीब व कमजोर लोगों को डराने धमकाने या फिर किसी भी प्रकार की प्रलोभन देने की चेष्टा की उसके परिणाम भयंकर होंगे
सभी नागरिक निडर होकर मतदान करें तथा किसी भी नेता के दबाव में न आएं उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सी आई एस एफ फोर्स के जवान विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में मौजूद रहेंगे अगर किसी भी शरारती तत्व ने हल्की सी भी शरारत करने की कोशिश की तो पुलिस उसका इलाज अच्छी तरह से कर देगी
उन्होंने मतदाताओं से कहा कि किसी भी शरारती तत्व से घबराने की जरूरत नहीं है मतदान को लेकर सभी स्वतंत्र हैं लालच और प्रलोभन में नहीं आना है और निष्पक्ष मतदान करना है जो भी असामाजिक तत्व चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दे
ताकि समय रहते है पुलिस पर कार्रवाई करेगी इस दौरान मुख्य रूप से कंपनी कमांडेंट कस्बा चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह आदि भारी सी आई एस एफ फोर्स व पुलिस बल के साथ मौजूद रहा।
कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 इन्द्रजीत सिंह द्वारा पोक्सो अधिनियम व 67ए आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त शाका गिरी उर्फ रवि उर्फ भूरा पुत्र अशोक कुमार निवासी गोधना थाना पुरकाजी को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्तगण बुद्धु पुत्र मजीद निवासी ग्राम फौलादपुर थाना छपार, अहसान पुत्र इरफान, मीर आलम पुत्र नूर आलम निवासीगण ग्राम कुतुबपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फनगर को जंगल ग्राम कुतुबपुर से गिरफ्तार किया गया।

