उत्तर प्रदेश

Baghpat: पति और ससुरालियों से लड़ाई होने से गुस्साई सौतेली मां ने डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर पटका, बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत

Baghpat:    पति और ससुरालियों से लड़ाई होने से गुस्साई सौतेली मां ने डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर पटक दिया, जिससे मासूम बच्चे की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे की दूसरी बहन ने सौतेली मां की पूरी करतूत का खुलासा किया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है.

बता दें कि पूरा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र  के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का मामला हैं, शामली जिले के लिलौन खेड़ी की रहने वाली सीता आज सुबह घर से झगड़ा करने के बाद डेढ़ साल के बच्चे और पांच साल की बेटी को ट्रेन में लेकर बागपत आ गई. वह काफी देर तक राष्ट्र वंदना चौक से बड़ौत की तरफ नेशनल हाईवे पर घूमती रही. इसके बाद महिला ने डेढ़ साल के बच्चे को बेरहमी से सड़क पर पटक दिया. तभी सामने से ईको कार भी आ गई. बच्चे का सिर सड़क से टकरा गया और गाड़ी से बच्चे को जोरदार टक्कर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस उस बच्चे को लेकर सीएचसी में पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि वह दोनों बच्चों की सौतेली मां है. पुलिस ने उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी है और पड़ताल में जुट गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =