Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय सुरक्षा/संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता हेतु दिलाई शपथ

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, यूनिट – मंसूरपुर में ५२ वें राष्ट्रीय सुरक्षा/संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर सुरक्षा के प्रति कारखाने में जागरूकता लाने हेतु कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने सभी को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए सुरक्षा शपथ दिलवाई

बताया कि कारखाने में यह कार्यक्रम ४ मार्च से १० मार्च तक निरंतर जारी रहेगा और सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के विषय में भी सभी को अवगत कराया।

इस दौरान उपस्थित सभी श्रमिकों तथा कर्मचारियों ने एक दूसरे को बैज लगाकर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, कार्यक्रम में अपने संबोधन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने कहां की इस वर्ष की सुरक्षा थीम ष्हमारा लक्ष्य – शून्य क्षतिष् के अनुसार हमें सभी श्रमिकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों को जागरुक करते हुए शून्य क्षति के लक्ष्य को हासिल करना है

सभी को सुरक्षा ध् संरक्षा से संबंधित सभी नियमों का पालन करते हुए कारखाने में सप्ताह भर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ-साथ स्वयं को एवं संबंधित सभी लोगों को सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक एवं प्रतिबद्ध करना है और शून्य क्षति का लक्ष्य हासिल करना है, इस दौरान चीनी मिल में कार्यरत सभी विभागाध्यक्ष, सेक्शन हैड, सुरक्षाध् संरक्षा अधिकारी, अग्निशमन व आपातकालीन दस्ता तथा अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =