Muzaffarnagar News: गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा निम्न गतिविधियां करवाई गईः डा०मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा कान्हा गौशाला नगर पंचायत बुढ़ाना पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परिक्षण किया।एक गाय को थनैला रोग पाया गया जिसका उपचार किया गया।
सभी केयरटेकर को साफ सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। डा के के त्यागी पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर ने कानहा गौशाला शाहपुर का निरीक्षण किया सभी गौवंश स्वस्थ पाये गये।पशु चिकित्सा अधिकारी रामराज डा आदेश कुमार द्वारा फरीदपुर गोशाला का नियमित भ्रमण कर पशुओ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
पशुओ को प्रतिदिन हरा चारा खिलाया जा रहा है। डॉ डीपी सिंह उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल नगर पंचायत जानसठ में सभी गोवंशौ का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक बीमार गोवंश का उपचार किया गया। अन्य गोवंश स्वस्थ पाए गए । डा०मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली विकास खंड बुढ़ाना पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परिक्षण किया गया।
एक गाय बीमार पाई गई जिसका उपचार किया गया अन्य सभी पशु स्वस्थ पाये गये। केयरटेकर को साफ सफाई रखने तथा समय से पशुओं को चारा पानी देने हेतु निर्देशित किया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा ग्राम लुहसाना विकास खंड बुढ़ाना में सूकर पालको को संचारी रोगो से बचाव सम्बंधित जानकारी दी तथा सूकर बाड़ो पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया एवं ग्राम हबीबपुर सीकरी विकास खंड बुढ़ाना में संचारी रोगो से बचाव सम्बंधित जानकारी सूकर पालको को दी गई तथा सूकर बाड़ो पर कीटनाशक दवाई इत्यादि का छिड़काव किया गया।
डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल रोहाना कला का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल में हरा चारा भूषा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला एक बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई । डॉ डीपी सिंह उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम ढांसरी में सूकरपालको को संचारी रोगों से बचाव संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सूकरबाड़ों का विसंक्रमण कराया गया।
कांजी हाउस जानसठ से मा० मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गौवंश सहभागिता योजनांतर्गत पशुपालकों को सुपुर्दगी में दिए गए गौवंशो का डॉ डीपी सिंह उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी जानसठ द्वारा आज स्थलीय सत्यापन किया गया । डॉ हरेन्द्र चौधरी द्वारा रूटीन भ्रमण के दौरान कांजी हाउस खाई खेड़ा पर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसके दौरान १ गोवंश अस्वस्थ पाया जिसको उचित उपचार दिया गया
कांजी हाउस के संचालकों से बात कर हरा चारा बढ़ाने व छोटे गोवंश को बड़े गोवंश से अलग रखने हेतु निर्देशित किया गया।एक पशुपालक को १ गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्द कराया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कसोली गौशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई , गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया । हरा चारा उपलब्ध पाया गया ।

