Muzaffarnagar News- उपचुनाव को लेकर नामांकन स्थल का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी उप चुनाव नामांकन प्रक्रिया के सुरक्षा प्रबंध के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। विधानसभा उप-निर्वाचन-२०२२ के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने, निर्वाचन के सकुशल संचालन तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय तथा सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित नामांकन स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बैरीकेडिंग, कन्ट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, लाईट की व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से लगे अन्य सुरक्षा उपकरणों के सम्बन्ध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया गया
साथ ही सम्बन्धित को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गयी गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन कराने, नामांकन के लिए आने वाले सभी प्रत्याशियों को चौकिंग के बाद ही अंदर भेजने, बिना आई०डी० कार्डध्अनावश्यक लोगों को प्रवेश न देने, समर्थकों को निश्चित दूरी पर रोकने, भीड-इक्टठी न होने देने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-२ क्षेत्रों में पडने वाले बैंक, पेट्रोल पम्प, जनसेवा केन्द्रों एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर चेकिंग की गई
सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक करते हुए प्रबंधकों से कुशलता जानी गई। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है
साथ ही यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपदीय पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कीें चेकिंग हेतु स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, संवेदनशील स्थानों, जनपदीय बॉर्डर, हाइवे आदि स्थानो पर बैरियर लगाकर तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, फेस मास्क लगाए हुए व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया वाहनों में बिना शीट बेल्ट तथा संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन ना करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। जनपद में लगातार पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

