Muzaffarnagar News: क्रांति सेना ने दिया प्लाट कब्जामुक्त कराने की मांग को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर गांव रसूलपुर निवासी महिला मुनेश देवी के प्लाट पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार करने व महिला के प्लॉट को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
क्रांति सेना के नेता पीड़ित महिला को साथ लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचेध् जहां उन्होंने कहा कि महिला द्वारा उक्त आरोपियों से वर्ष २०१५ में ५११ वर्ग गज का प्लाट खरीदा गया था प्लाट का दाखिल खारिज हो जाने के बावजूद उक्त आरोपी प्लाट पर कब्जा जमाए हुए हैं।
जबकि पीड़ित महिला चौकी- थाना, विधायक ,सांसद सहित आला अफसरों की चौखट पर मदद की गुहार लगा चुकी है एसएसपी महोदय ने महिला की पीड़ा को समझते हुए संबंधित थाने को आदेश जारी किया।
इस दौरान मुख्य रूप से आनंद प्रकाश गोयल, ( जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना), देवेंद्र चौहान (महानगर अध्यक्ष), लोकेश सैनी (युवा जिलाध्यक्ष) राजन वर्मा, गोपी वर्मा ,सौरव रॉय, कपिल उपाध्याय, करण कुमार आदि मौजूद रहे।
अवैध शस्त्र सहित हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
तितावी। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को गिरफ्तार करने का काम कर रही है। थाना तितावी पुलिस द्वारा नहर पटरी ग्राम छतेला से ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना तितावी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गिरफ्तार अभियुक्त परविंदर उर्फ बिंटा पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम लालू खेड़ी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

