Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: क्रांति सेना के कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ 13 को

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) क्रांति सेना अध्यक्ष मा. ललित मोहन शर्मा के दिशा निर्देश में पिछले २९ वर्षों से आनंद भवन शिव मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ आगामी बुधवार १३ जुलाई को होने जा रहा है

शिविर का शुभारंभ हवन पूजन एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगा नगर में सबसे पहले प्रारंभ होकर सबसे अंत तक चलने वाले इस कांवड़ शिविर की अपनी अलग पहचान है

राजस्थान .मध्य प्रदेश ,हरियाणा व दूरदराज के शिव भक्तों के विश्राम का यह एकमात्र ऐसा पड़ाव है जहां शिव भक्तों के लिए कच्चे पक्के भोजन के अलावा चिकित्सा, मेहंदी, दूध, चाय नाश्ते, का निशुल्क प्रबंध होता है।आज क्रांति सेना की आवश्यक बैठक आनंद भवन मंदिर प्रांगण में पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें शिविर की व्यवस्था एवं शो १०० से अधिक सेवादारों की टीम गठित की गई

जो भोजन व्यवस्था से लेकर सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी संभालेगीध् बैठक में क्रांति सेना अध्यक्ष मा ललित मोहन शर्मा के अलावा मनोज सैनी, मुकेश त्यागी, आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, अनुज चौधरी, आलोक अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, आशीष मिश्रा, उज्जवल पंडित,भुवन मिश्रा ,अमित कश्यप, शैलेंद्र शर्मा ,राजेंद्र तायल ,शक्ति सिंह, जॉनी कश्यप, प्रदीप कोरी, हेम कुमार कश्यप, आशीष मिश्रा , मंगतराम, बाबूराम जाटव, रविंदर सैनी, सुनील सैनी, हेम कुमार कश्यप, विशाल सिंगल, दीपक वर्मा, राजेश अरोरा,जंगी वाल्मीकि अंकित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 14 =