Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हिन्दू अल्पसंख्यकों की हत्याओं को लेकर रोष व्यक्त किया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर में हिन्दू अल्पसंख्यकों की आतंकवादियों द्वारा हमला कर की गई हत्या के मामले में आज जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के द्वारा आर्य समाज मुजफ्फरनगर शहर के प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए रोष जताया गया।

इसके साथ ही यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर केन्द्र सरकार से कश्मीर घाटी में हिन्दू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की गयी है।

रविवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के द्वारा जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के द्वारा धार्मिक आधार पर पहचान कर उनकी हत्या करने की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान सभा के पदाधिकारियों ने आर्य समाज मुजफ्फरनगर शहर के भवन परिसर में प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को घाटी में सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने की मांग की गयी।

यहां पर सभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का पगड़ी और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन उनको सौंपते हुए कश्मीर घाटी में आतंकवाद को लेकर सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में दीपक कुमार त्यागी, सुभाष मित्तल, राधेश्याम त्यागी, मुकेश त्यागी, चांदवीर, सुधीर कुमार आर्य, प्रमोद कुमार, सुधीर आर्य और अनुज आर्य आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 7 =