Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लायंस क्लब उन्नति ने वालीवुड थीम पर मनाया तीज उत्सव

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लायंस क्लब उन्नति ने लायन परिवार के सदस्यों के साथ बॉलीवुड थीम पर तीज की पूर्व संध्या पर नाच गाकर धूमधाम से मनाया तीज का त्यौहार कार्यक्रम को प्रोग्राम चेयरमैन लायनेड रुचि मित्तल एवम वन्दना मित्तल के संयुक्त एवं कुशल संयोजन में व लायन अध्यक्ष सीए मनीष बंसल की अध्यक्षता व सचिव अमित मित्तल एवं लॉयन अनुज मित्तल के संचालन में आयोजित किया गया

तीज उत्सव कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवम डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी एवं सभी लायन लायनेड सदस्यों ने वालीवुड थीम पर सभी लॉयन जोड़िया विभिन्न प्रकार अभिनेत्रियों व एक्टर की ड्रेस में आए सम्बन्धित गानों पर डांस किया व प्रतिस्पर्धापक गेम अंताक्षरी आदि खिलाए गए बच्चों ने भी विभिन्न गानों पर डांस किया

प्रोग्राम में मुख्यरूप से डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी सीए लायन अजय अग्रवाल, डिस्ट्रिक ऑफिसर लायन रीना अग्रवाल, रीजन चेयरमैन लायन अतुल ऐरन, तनुजा ऐरन,लायन अनिल कंसल, लायनेड सुनीता कंसल, पूर्व अध्यक्ष लायन निखिल मित्तल, लायनेड शालू मित्तल, मनीष जैन,अर्चना जैन, हिमांशु गुप्ता सोम्मया गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लायन अमित गर्ग,लायनेड शिवांगी गर्ग, लायन कपिल गर्ग, रिंकी गर्ग, लॉयन प्रतिभा बंसल, लायन डॉक्टर प्रवेश, लायनेड अनुपमा, लायन दिनेश गर्ग, नेहा गर्ग, लायन मुकुल गोयल, नीतू गोयल,आदित्य भरतिया,अनुश्री भरतिया,सचिन गोयल,खुशबू गोयल,राजीव माहेश्वरी, हेमलता माहेश्वरी, दीप अग्रवाल, ममता अग्रवाल,नितिन गोयल, प्रगति गोयल,लॉयन महेश जिंदल, अनीता जिंदल, आकाश अग्रवाल निधि अग्रवाल,पंकज अग्रवाल, रूमा अग्रवाल,मुकुल गोयल नीतू गोयल, राजेश मित्तल,अनुराधा मित्तल, आदि सभी ने वालीवुड हीरो हीरोइन के रूप में बनकर अपनी प्रस्तुति दी प्रोग्राम मे बढ़चढ़ कर मनोरंजन किया 

कार्यक्रम में चारचांद लगाए. कड़ी प्रतिस्पर्द्धा के बाद अंत में बॉलीवुड तीज कपल के लिए लॉयन मनीष जैन एवं अर्चना जेल और तीज किंग के लिये लॉयन निखिल मित्तल और तीज क्वीन के लिए लायनेड प्रगति गोयल को चुना गया । अंत में क्लब द्वारा सभी परिवार को घेवर का डिब्बा गिफ्ट मे दिए गए और क्लब द्वारा आयोजित चटपटी चाट एवम स्वादिष्ट रात्रि भोज का आनन्द लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eleven =