Muzaffarnagar News: विभिन्न बैण्ड बाजो एवं सुन्दर-सुन्दर झांकियो के साथ भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान मे नगर के टाउन हॉल मैदान से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देर शाम टाउन हाल प्रागण पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
समस्त ब्राहमण समाज की और से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान मे नगर के टाउन हाल मैदान से शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान,प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिह, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं जिला पंचायत सदस्य पंडित श्री भगवान शर्मा,पंडित ब्रहम प्रकाश शर्मा आदि का कार्यक्रम मे पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पटका पहना कर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न बैण्ड बाजो एवं सुन्दर-सुन्दर झांकियो के साथ श्री परशुराम शोभायात्रा नगर के टाउन हाल से भगत सिह रोड,अंसारी रोड, गउशाला रोड, शामली रोड,झांसी की रानी आदि विभिन्न मार्गो से होती हुई देर शाम टाउन हाल मैदान पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा मे सैकडो लोग सम्मलित रहे। यात्रा के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
इस दौरान राकेश शर्मा संयोजक, ब्रहमप्रकाश शर्मा, संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष, अंशुल शर्मा, विनीत वशिष्ठ, लोकेश भारद्वाज, रवि शर्मा, अमित भारद्वाज, अंशु भारद्वाज, अक्षय शर्मा, अरविंद राज शर्मा, नोवेश शर्मा, अखिल शर्मा, निखिल शर्मा, अक्षय शर्मा जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा,महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति नीरज गौतम, विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष,, सुरेश शर्मा, मनीश देव वत्स, प्रमोद शर्मा नगर अध्यक्ष, विकास मुदगल,विष्णु दत्त शर्मा बिरालसी, विपिन शर्मा,प्रवीण शर्मा, कमल दूबे,आचार्य अजय दर्शन महाराज शुकतीर्थ, विनोद नेताजी,पंडित आशु शर्मा मीरापुर, मनोज शर्मा, निशान्त शर्मा,अम्रीश शर्मा, कपिल शर्मा अखिलेश, राजेश पाराशर मौजूद रहे।

