Muzaffarnagar News: काफी तलाश के बाद दूसरे बच्चे का भी मिला शव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नई मण्डी क्षेत्र के गांव बझेड़ी मे खेलते-खेलते टायर निकालने के लिए दो भाई तालाब में कूद गए उन्हें तैरना नहीं आता था, इसलिए डूब गए। इनमे से एक भाई का शव कल ही बरामद हो गया था जबकि दूसरे का शव आज बरामद हुआ।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कल से ही गोताखोर दूसरे भाई की तलाश में जुटे थे। मगर उसका कही पता न चल सका तभी जिला प्रशासन ने गाजियाबाद से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर रेस्क्यू कर बड़ी मशक्कत के बाद बालक का शव तालाब से आज सुबह मिला।
तालाब में डूबने वाले बच्चों में एक 7, दूसरा 6 वर्षीय था जो गांव के तालाब किनारे पुराने टायर से खेल रहे थे। खेलते-खेलते टायर तालाब में चला गया। बच्चे भी टायर निकालने के लिए तालाब में कूद गए। काफी तलाश के बाद गोताखोरों ने सामियान को बाहर निकाला। लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बच्चों के तालाब में डूबने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। नईम की तलाश के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर कल से ही गोताखोरों ने प्रयास शुरू कर दिए। काफी तलाश के बाद गाजियाबाद से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह ही नईम की डेड बाडी को तालाब से निकाला गया है
Muzaffarnagar News: तालाब में डूबने से एक बालक की मौत, दूसरा लापता
