Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अवैध पटाखा विक्रेता को Mansurpur पुलिस ने दबोचा

मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  थाना Mansurpur पुलिस द्वारा थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मिल मंसूरपुर मे स्थित ०१ दुकान में अवैध रूप से भंडारण किये हुये १७ कार्टन आतिशबाजी भिन्न-भिन्न मार्का (वजन करीब ३८० कि०ग्रा०) बरामद किये गये तथा मौके से अवैध आतिशबाजी विक्रेता ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गत रात्रि के समय जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मिल मंसूरपुर मे स्थित ०१ दुकान में अवैध रूप से आतिशबाजी रखी हुई है तथा आतिशबाजी विक्रय का कार्य किया जाता है। उक्त सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा दुकान में रखी १७ कार्टन (जिनमे ९ छोटी कर्टन वजन करीब २० किलोग्राम प्रति कार्टन तथा ८ बडी कार्टन जिनमें वजन करीब २५ किलोग्राम प्रति कार्टन है) जिनमें विभिन्न प्रकार के अलग -अलग मार्का के छोटे- बड़े पटाखे भरे हुए हैं को बरामद किया गया तथा मौके से ०१ अवैध पटाखा विक्रेता को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं०- २१८/२०२४ धारा ४/५/९ बी विस्फोटक अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त कौशल कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी शेखपुरा थाना खतौली मुजफ्फरनगर।

जिसके कब्जे से १७ कार्टन (जिनमे ९ छोटी कार्टन वजन करीब २० किलोग्राम प्रति कार्टन तथा ८ बडी कार्टन जिनमें वजन करीब २५ किलोग्राम प्रति कार्टन है कुल ३८० किलोग्राम) है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० कुंवरपाल सिंह, का. विकास कुमार, चन्द्रवीर सिंह, अमित कुमार थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =