News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नकली उत्पाद बेचने वाला शातिर दबोचाः कब्जे से पीडीलाइट कम्पनी के विभन्न नकली उत्पाद बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस व पीडीलाइट कम्पनी की संयुक्त टीम के द्वारा पीडीलाइट कम्पनी के नकली उत्पाद रखने एवं बेचने पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से पीडीलाइट कम्पनी के विभन्न नकली उत्पाद हुए बरामद। अफजाल पुत्र स्व० इन्तजार नि० खेडा पट्टी ग्राम सुजडू थाना खालापार मु०नगर जिसके कब्जे से एरलडाइट की विभिन्न मात्रा कि पैकिंग मे एक किलो ८०० ग्राम के कुल ५ (सेट) सेट (५़५) रेसिन एंड हार्डनर व ४५० ग्राम के कुल १५ सेट (१५़१५) रेसिन एंड हार्डनर तथा ९० ग्राम कि पैकिंग मे कुल ९ पीस, ३६ ग्राम कि पैकिंग मे कुल १० पीस , १३ ग्राम की पैकिंग मे कुल १९ पीस तथा १८० ग्राम कि पैकिंग के कुल ५ पीस के नकली उत्पाद बरामद किया। पकडने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार (चौकी प्रभारी अम्ब विहार), उ०नि० लोकेश कुमार गौतम (चौकी प्रभारी खालापार ) शामिल रहे।

 

 

अवैध पटाखा विक्रेता को मंसूरपुर पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ०१अवैध पटाखा विक्रेता अभियुक्त गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किये। जनपद में अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण करने व बेचने वालों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्येवक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा थाना मंसूरपुर क्षेत्र के मिल मंसूरपुर मे स्थित ०१ दुकान में अवैध रूप से भंडारण किये हुये १७ कार्टन आतिशबाजी भिन्न-भिन्न मार्का (वजन करीब ३८० कि०ग्रा०) बरामद किये गये तथा मौके से अवैध आतिशबाजी विक्रेता ०१ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गत रात्रि के समय जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मिल मंसूरपुर मे स्थित ०१ दुकान में अवैध रूप से आतिशबाजी रखी हुई है तथा आतिशबाजी विक्रय का कार्य किया जाता है। उक्त सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा दुकान में रखी १७ कार्टन (जिनमे ९ छोटी कर्टन वजन करीब २० किलोग्राम प्रति कार्टन तथा ८ बडी कार्टन जिनमें वजन करीब २५ किलोग्राम प्रति कार्टन है) जिनमें विभिन्न प्रकार के अलग -अलग मार्का के छोटे- बड़े पटाखे भरे हुए हैं को बरामद किया गया तथा मौके से ०१ अवैध पटाखा विक्रेता को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं०- २१८/२०२४ धारा ४/५/९ बी विस्फोटक अधि० पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त कौशल कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी शेखपुरा थाना खतौली मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से १७ कार्टन (जिनमे ९ छोटी कार्टन वजन करीब २० किलोग्राम प्रति कार्टन तथा ८ बडी कार्टन जिनमें वजन करीब २५ किलोग्राम प्रति कार्टन है कुल ३८० किलोग्राम) है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० कुंवरपाल सिंह, का. विकास कुमार, चन्द्रवीर सिंह, अमित कुमार थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

भविप शक्ति द्वारा भारत को जानो लिखित परीक्षा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद शक्ति द्वारा भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन भारत को जानो प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व ,समर्पण के भाव को जागृत करना है हमारे बच्चे जिज्ञासु हो उन्हें भारत के प्राचीन संस्कृति, धर्म ,इतिहास, भूगोल, विज्ञान तथा संतो, ऋषियों एवं महापुरुषों के साथ-साथ प्राकृतिक संपदा आधुनिक तकनीकी उद्योग इत्यादि की जानकारी भी प्राप्त हो सके जिससे वे विश्वस्त हो कि आज भी हमारा भारत विश्व में किसी से कम नहीं है। भारत विकास परिषद शक्ति द्वारा शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर एवम एस एफ डी ए वी स्कूल सर्कुलर रोड मे भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाखा स्तर पर प्रथम चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक २ सितंबर २०२३ दिन सोमवार को किया गया। क्लब सदस्यो द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता मे विधालय स्टाफ का आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल आयोजन मे , कार्यक्रम संयोजक मोहित संगल,रविंद्र वशिष्ठ सार्थक शर्मा,अमित सिंघल संजीव अग्रवाल, निर्वेश हुड्डा एवम शाखा अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अरविंद गुप्ता जी, ए के मोहन आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

 

फांसी पर लटका मिला शव
चरथावल। युवक का शव फांसी पर लटका देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव मुथरा मे युवक का फांसी लगा शव पेड पर लटका देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना मृतक के परिजनो को दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। मृतक प्रवेश पुत्र राजबीर के परिवारजन तथा पडौसी मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी और जब पुलिस को मामले की सूचना मिली तो सूचना मिलने के कुछ ही देर मे गांव मे पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ हे।

 

बुजुर्ग का शव मिला
बुढाना। लापता चल रहे बुजुर्ग का शव खेतो पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बवाना निवासी करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग जल सिंह बीते दो दिन से लापता चल रहे थे। जिनका शव गांव के जंगल मे लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो ने हडकम्प मच गया। ग्र्रामीणो ने इसकी सूचना मृतक के परिजवारजनो को दी तो परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। परिजनो की सूचना पर पुलिस गांव मे पहुंची तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। ग्रामीणो मे चर्चा रही कि बुजुर्ग जलसिंह बीते दो दिनो से लापता चल रहे थे तथा आवारा कुत्तों के हमले से उनकी मौत हुई है।

 

एडीजी मेरठ जोन ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया वार्षिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री ध्रुवकान्त ठाकुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक महोदय को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड पर परेड द्वारा सलामी दी गयी जिसके पश्चात महोदय द्वारा परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया। निरिक्षणोपरान्त परेड द्वारा सलामी मंच के सामने से मार्च करते हुए महोदय को सलामी दी गयी। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महोदय द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त एडीजी मेरठ जोन द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात एडीजी मेरठ जोन द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया।
इसके उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक महोदय को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। महोदय द्वारा शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात महोदय द्वारा कैस कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर व रिकार्ड को चेक किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा आदेश कक्ष पर रजिस्ट्ररों को चौक कर सम्बन्धित को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

मुठभेड़ में 2 शातिर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बुढाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस की खतौली रोड से वैल्ली की तरफ, फायर स्टेशन कट के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०२ शातिर चोर अभियुक्तगण (०१ घायल) को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए २० कट्टे चीनी, ०१ आयशर कैंटर, ०२ तमंचा मय ०१ खोखा व ०२ जिन्दा कार० ३१५ बोर बरामद किए गए है। घायल ध् गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण फजल पुत्र फारूख उर्फ बाबू निवासी नाहल थाना मंसूरी, गाजियाबाद । (घायल), यासीन पुत्र युसुफ निवासी दहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ । जिनेक कब्जे से ०२ तमंचे मय ०१ खोखा व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर , २० कट्टे चीनी चोरी किए गए (थाना बुढाना पर पंजीकृत मु०अ०सं० से सम्बन्धित), ०१ आयशर केन्टर (घटना में प्रयुक्त) बरामद की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० सुरेन्द्र राव, उ.नि. सन्दीप कुमार, नवीन कुमार, है. का. रोहताश, नीरज त्यागी, संजय कुमार, सुनील कुमार, का. नकुल सांगवान, धीरज कुमार, इस्फाक, गौरव पुनिया थाना बुढाना शामिल रहे। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
उल्लेखनीय है कि ०९ अगस्त को वादी बीरबल गर्ग पुत्र बारूमल गर्ग निवासी महादेव ट्रोजी गुड मण्डी दुकान सोनीपत हरियाणा द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी के ट्रक से अज्ञात चोरों द्वारा चीनी के ८० कट्टे चोरी की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तार हेतु टीम गठित की गयी थी ।
थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा खतौली तिराहा पर चौकिंग की जा रही थी । तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ९ अगस्त को चीनी के कट्टे चोरी करने वाले अभियुक्तगण आज एक आयशर कैंटर में चोरी की चीनी को कहीं बेचने की फीराक में आने वाले हैं । सूचना पर थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा और अधिक सघनता से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात एक आयशर कैंटर आता दिखाई दिया जिसे चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु कैंटर सवारों द्वारा कैंटर न रोककर और अधिक तेजी से भगा दिया । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को फायर स्टेशन बुढाना के तरफ मोड़ दिया । बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस के घिरा समझ कर कैंटर से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची। थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें ०१ बदमाश घायल हो गया तथा दूसरा जंगल में भाग गया जिसे पुलिस टीम द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया ।

 

गैंगस्टर को खतौली पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस द्वारा ०१ शातिर गैंगस्टर अभियुक्त अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनाराण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा ०१ शातिर गैंगस्टर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर मौहल्ला बालाजीपुरम शाकुम्भरी ढाबे के पास गंगनहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा मु०अ०सं०- ३४४ध्२४ धारा ३/२५ आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त दानिश पुत्र नूर मौहम्म्द उर्फ नूरा निवासी मौ० जैननगर ट्रान्सफार्मर के पास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर। के कब्जे से ०१ अवैध तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० विक्रान्त कुमार, का० राहुल नागर, मौ० अलीम, है०का० सोनपाल सिंह, का० सतीश कुमार थाना खतौली शामिल रहे।

 

अतिक्रमण हटाने की उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी से की मांग
मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार और क्षेत्राधिकारी भोपा रवि शंकर मिश्रा से मिले गुर्जर समाज के गणमान्य लोग! भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर और हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार उर्फ साधु गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर समाज के लोगों ने बेहड़ा सादात चौराहे पर वर्षो से हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की!!

 

विद्युत चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। विद्युत अधिशासी अभियंता अनूप सिंह के मार्गदशन में विजिलेंस इंस्पेक्टर विनय कुमार, एसडीओ अतुल कुमार, जेई पवन कुमार, जेई गौरव कुमार सहित कई दूसरे जेई लाइन मेन ने सवेरे मुजफ्फरनगर के ग्राम सुजड़ू के कुंगर पट्टी में विद्युत चोरी रोकने हेतु जबरदस्त छापा मारी करते हुए कई स्थानों पर विधुत चोरी होते पकड़ी। विद्युत मुख्य अभियंता पी.के अग्रवाल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वो विद्युत चोरी न करें इतनी वो विद्युत चोरी नहीं करेंगे जितना जुर्माना भरना पड़ेगा ईमानदारी से बिजली का बिल जमा करें।

 

मारपीट के मामले मे भाजपाई पहुंचे मंडी थाने
पुलिस से की कार्यवाही की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भाडे को लेकर भाकियू नेता के बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले मे भाजपाईयो ने नई मन्डी थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
उल्लेखनीय है कि भाकियू नेता प्रवीण शर्मा का जानसठ रोड बाईपास पर हिन्द ट्रान्सपोर्ट के नाम से ट्रान्सपोर्ट एजेंसी है। जिस पर पिछले कुछ दिनो से शेरनगर निवासी अख्तर पुत्र शेरा नामक ट्रक ड्राईवर था। चर्चा रही कि बीते दिन भाडे को लेकर चालक अख्तर व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा के बेटे हर्ष के बीच बहस बढ जाने पर आपसी मारपीट व गाली-गलौच हो गई। जिसमे धक्का मुक्की पर ट्रक चालक अख्तर जमीन पर गिर गया और इस हादसे मे उसके हाथ की हडडी टूट गई। भाजपा नेता प्रवीण शर्मा का आरोप है कि इस मामले के बाद आरोपी अख्तर अपने गांव के कई लोगों के साथ उनकी ट्रान्सपोर्ट पर पहुंचा तथा मारपीट की। भाजपा नेता प्रवीण शर्मा का आरोप है कि पुलिस ने अख्तर पक्ष की और से एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि उन्होने भी उक्त मामले मे तहरीर दे रखी है। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा का कहना है कि उन्होने इस मामले से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी को अवगत कराया गया है। आज दोपहर के वक्त नई मन्डी थाने पहुंचे भाजपा नेता प्रवीण शर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री वैभव त्यागी आदि ने नई मन्डी थाने पहुंच कर पुलिस से बात की। नई मन्डी कोतवाल बबलू सिंह वर्मा ने भाजपाईयो को उक्त मामले मे कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा अभियान के अन्तर्गत ०१ वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। खालापार के शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते हुए थाना खालापार पुलिस द्वारा ०१ वारण्टी अभियुक्त को मा० न्या० द्वारा जारी तीन वारण्टो मे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त विजेन्द्र उर्फ धिरजी पुत्र कहैन्या हरिजन नि० खादरवाला थाना खालापार को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० लोकेश गौतम ( चौकी प्रभारी खालापार ), है०का० मौ० वकार, का० यश कुमार शामिल रहे।

 

डूबी रकम वापस दिलाने की गुहारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी में डीएम ऑफिस के सामने ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की ओर से चिट फंड कंपनियों में डूबी रकम को वापस पाने के लिए धरना दिया गया। धरने के बाद डीएम साहब को ज्ञापन दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सतीश गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार ने निवेशकों का पैसा वापस कराने के लिए लगभग पांच वर्ष पहले बड्स एक्ट २०१९ कानून तो बना दिया है लेकिन अभी तक किसी भी निवेशक का पैसा वापस नहीं किया गया है।
इस अवसर पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के राष्ट्रीय महासचिव मदन सिंह गौतम ने बताया कि भुगतान न होने के कारण बड़ी संख्या में एजेंट और निवेशक मानसिक रूप से बेहद परेशान है तथा कई एजेंटों एवं निवेशकों ने पैसा ना मिलने के कारण आत्महत्या भी कर ली है। यह अवसर पर जिला महासचिव केतन कर्णवाल ने कहा की जिला मुजफ्फरनगर में हजारों एजेंटो एवं निवेशकों का करोड़ों रुपया अनेक चिटफंड कंपनियों में फंसा हुआ पड़ा है। जिसके कारण एजेंट और निवेशक अत्यधिक मानसिक तनाव में है। डीएम साहब से अनुरोध है की लोकतंत्र के मंदिर संसद,सरकार,और कानून की गरिमा को बचाने के लिए मुजफ्फरनगरमे बड्स एक्ट २०१९ कानून के अंतर्गत ठगी पीड़ितों की जमा राशि का भुगतान जल्दी से जल्दी अवश्य कराए। प्रदेश महासचिव उदयवीर छरौली ने कहा कि इन सभी चिटफंड कंपनियों में अधिकतर गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों का पैसा लगा हुआ है सरकार से अपेक्षा है कि गरीबों का हित देखते हुए जल्दी से जल्दी भुगतान सुनिश्चित कराए। धरने में जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार,जिला संयोजक सोमनाथ रुहेला,अंकुज गुप्ता,बालेश्वर त्यागी, यूसुफ,इरशाद, रतन सिंह,लक्ष्मी चन्द, कौशल,सुरेन्द्र,सत्यपाल सिंह,शान मियां आदि उपस्थित रहे।

 

एडीजी मेरठ जोन ने दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ द्वारा पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ ध्रुवकान्त ठाकुर द्वारा पुलिस कार्यालय की शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई तदोपरान्त महोदय द्वारा अभियोजन शाखा के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए माननीय न्यायालय में लंबित अभियोगों में अबतक की गई कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा अभियोजन के मामलों में प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया जिससे अपराधियों को शत प्रतिशत सजा सुनिश्चित की जा सके। इसके पश्चात महोदय द्वारा महिला प्रकोष्ठध्विशेष जांच प्रकोष्ठ के अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण करते हुए आने वाली सभी शिकायतों व उनके निस्तारण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि आने वाली सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु जघन्य अपराधो मे संलिप्त अभियुक्तों पर धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने तथा जनपद मे खनन, शराब, गौकशध्गौतस्करों,भूमाफियाओं तथा मादक पदार्थ तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने तथा जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों, नई उम्र के संदिग्ध लड़कों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी, तेज रफ्तार मोटरसाईकिल, मोडिफाइड मोटरसाइकिल, ब्लैक फिल्म आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग करने सहित अन्य दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री व्योम बिंदल मौजूद रहे।

 

योगासन प्रतियोगिता एसडी इंटर कालेज में हुई आयेजित
मुजफ्फरनगर। एस. डी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में जनपदीय स्तरीय बालक (योगासन )प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय सिंह जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-अंडर १४ में नैतिक प्रथम स्थान रिहान शौर्य द्वितीय स्थान, होली चाइल्ड स्कूल से ,आशित तृतीय स्थान, बलवंती देवी से अंडर १७ में । अंडर १७ में पृथ्वीराज चौहान प्रथम स्थान गुरुकुल शुक्रताल स्कूल से, कार्तिक द्वितीय स्थान गुरुकुल शुक्रताल से लकी तृतीय स्थान गुरुकुल शुक्रताल से अंडर-१९ में वंश जवाला प्रथम स्थान महामना मालवीय इंटर कॉलेज से। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में श्री योगेश कुमार, श्रीमती सीमा सिंह श्रीमती नीरज तोमर का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में राहुल कुशवाहा, राजीव कुमार, अक्षय, श्रीमती रचना रावत, श्रीमती बबीता राणा, सत्यकाम तोमर, सत्य कुमार, शिव प्रताप का विशेष सहयोग रहा।

 

भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)प्रारंभिक चरण में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बना कर या कहें तो सदस्यता का नवीनीकरण करा कर किया गया इसी के साथ पूरे देश में लाखों लोगों ने अपनी सदयता प्राप्त की और इसी के साथ सदस्य बनने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर भी पार्टी के सम्मानित जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी जी के नेतृत्व में एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक श्रीमोहन तायल एवं सदस्यता टोली श्री शरद शर्मा, बिजेंद्र पाल, विजय सैनी, श्रीमती सुषमा पुंडीर के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं साथी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने और संचालन भाजपा नेता और सदस्यता अभियान के जिला सयोंजक श्रीमोहन तायल जी ने की ओर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, अक्षय पुंडीर, अनिल राठी, भाजपा नेता राजीव गर्ग, गौरव स्वरूप, शरद शर्मा, बिजेंद्र पाल, सुषमा पुंडीर, हिमांशु सैनी, रविकांत पाल, सचिन सैनी आदि भाजपा के वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।

 

अतिक्रमण धारियों को प्रशासन ने दो दिन का दिया समयMuzaffarnagar News
मोरना ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बेहड़ा सादात चौराहे पर अतिक्रमण करने वाले ठेलों व खोखा मालिकों को एसडीएम के आदेश पर जांच करने पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया हैं। हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील जानसठ में पहुंचकर एसडीएम जानसठ को बेहड़ा सादात चौराहे से अतिक्रमण हटवाने को लेकर ज्ञापन दिया था। ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा सादात चौराहे पर २८ अगस्त को मारपीट व छेड़छाड़ के मामले के बाद हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व भाजपा के मीरापुर मंडल प्रभारी जोगिंद्र सिंह एवं पिछड़ा मोर्चा महामंत्री जयकरण के साथ शनिवार को ग्रामीणों ने जानसठ तहसील पहुंचकर एसडीएम सुबोध कुमार को ज्ञापन देकर बेहड़ा सादात चौराहे से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। उनका कहना था कि बेहड़ा चौराहे पर रखे अवैध खोखे व रेहड़ी वालो पर आरोप लगाया था कि वहां खड़े असामाजिक तत्व वहां से गुजरने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं । हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुबोध कुमार को ज्ञापन देकर चौराहे से अवैध खोखे हटाए जाने की मांग की थी। सोमवार को एसडीएम के आदेश पर बेहड़ा सादात पहुंचे नायब तहसीलदार विपिन कुमार व कानूनगो ओमप्रकाश चौहान ने ककरौली पुलिस को साथ लेकर बेहड़ा सादात के बस स्टैंड पर पहुंचे वहां जांच कर अवैध ठेले व खोखा मालिकों को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है। राजस्व टीम ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में ठेले व खोखे नहीं हटाए गए तो उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

भाकियू की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित भाकियू की बैठक मे किसानो से जुडी समस्याओ के विषय मे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक मे संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया तथा कार्ययोजना तैयार की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त महावीर चौक स्थित भाकियू के जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओं खाद, बीज, सिंचाई, जर्जर हो चुके विद्युत तार बदलवाने, फुका हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाने,राजवाहे की सफाई तथा राजवाहे की टेल तक पानी आदि विभिन्न समस्याओ के अलावा संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओ ने 09 सितम्बर को कचहरी मे प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान कई पदाधिकारी एवं भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भव्य शोभायात्रा 7 को
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ७ सितंबर दिन शनिवार को गणेश जी की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्री खाटू श्याम सेवा प्रचार समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर द्वारा गणेश यात्रा में श्री श्याम बाबा का भव्य रथ फुल डीजे के साथ आकर्षण का केंद्र रहेगाआप सभी भक्तों से निवेदन गणपति शोभायात्रा में सम्मिलित होकर श्री गणेश जी महाराज और श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दौरान अध्यक्ष विशाल गोयल, सचिव विकास गोयल, प्रचार मंत्री हिमांशु गोयल, कानूनी सलाहकार तुषार गुप्ता का सहयोग रहेगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 4 =