Muzaffarnagar News-अलग अलग मामलों में कई को दबोचा
चरथावल/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी सत्यनारायण एवं सीओ सदर यतेंद सिंह नागर के कुशल पर्येक्षण में चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में सभी चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया गया।
जिसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक दर्जन अपराधियों को धर दबोचा है।चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व कुटेसरा चोकी प्रभारी वरुण कुमार तेवतिया ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारन्टी पप्पू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम कूटेसरा रमेश पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम दहचन्द थाना चरथावल को गिरफ्तार किया है।इसके अलावा कुटेसरा चौकी प्रभारी वरुण तेवतिया ने आर्मी एक्ट के मामले में ही फरार वारंटी इकराम पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इसके अलावा बिरालसी चौकी पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार ने अवैध हरियाणा संतरा मारकर शराब के साथ अभियुक्त धर्मेंद्र भगत पुत्र गेंदा भगत निवासी ग्राम अंबेहटा शेख थाना देवबंद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इसके अलावा चरथावल कस्बा इंचार्ज संजय कुमार आरके ने चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त सावेज पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी मौहल्ला मनव्वर नगर कस्बा चरथावल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इसके अलावा अलावलपुर चौकी प्रभारी शिव सिंह नगर में पूर्व में गोकशी के मामले में सक्रिय तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।

